Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चौथे प्रोमो रन में भारत माता व वंदे मातरम के उद्घोष संग दिखा धावकों का उत्साह, 9 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम से आयोजित की जाएगी 21 किमी की हॉफ मैराथन

Pragya News 24

Mon, Feb 3, 2025
Post views : 209

आगरा। प्रातः गुलाबी सर्दी के बीच रोमांच का ऐसा नजारा जहां हर तरफ उत्साह और जोश भरा था। भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम के उद्घोष देशभक्ति की तंरगे बिखेर रहे थे। वहीं ढोल नगाड़ों पर घावकों का स्वागत उनके उत्साह को बढ़ाता नजर आया। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 9 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम से आयोजित होने जा रही 21 किमी की हॉफ मैराथन के तहत आज चौथे प्रोमो रन का आयोजन बमरौली कटारा स्थित अग्रवन हैरीटेज विवि से किया गया। जिसमें छोटे बच्चों सहित एक हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया।

6 किमी की प्रोमो रन का शुभारम्भ झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि विवि के कुलपति डॉ. सुकेश यादव, उपकुलपति डॉ. सुनील जैन, निदेशक डॉ. गौरव यादव, कुलदीप पाठक, आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल, रामरतन सिंह ने किया। प्रोमो रन से पूर्व सभी धावकों को वर्मअप के लिए जुम्बा कराया गया। वहीं अग्रवन हैरीटेज विवि से होटल रमाडा और वहां से पुनः आयोजन स्थल तक पहुंचने के रूट पर धावकों के लिए हाइड्रेशन प्वाइंट, मेडिकल सपोर्ट्स की भी व्यव्था की गई थी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एन एस लोधी, परमजीत सिंह, दीपक नेगी, स्वराज राजपूत, संकल्प वशिष्ठ, प्रदीप यादव, अभिषेक पैंगोरिया, गोपाल अग्रवाल, उमेश यादव, जय यादव, गौरव यादव, शिवानी वशिष्ठ, डॉ. राजू चाहर आदि उपस्थित थीं।

9 फरवरी को होगी हॉफ मैराथन
आगरा ताज हॉफ मैराथन 2025 का आयोजन आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 9 फरवरी को सदर स्थित एकलव्य स्टेडियम से किया जाएगा। मैराथन तीन वर्गों में (21 किमी, 10 किमी, 5 किमी) में आयोजित की जाएगी। मैराथन का रूट एकलब्य स्टेडियम से प्रारम्भ होकर अवन्तीबाई क्रासिंग, करिअप्पा रोड, आगरा किला, यमुना किनारा होते हुए स्ट्रैची ब्रिज से यू टर्न लेकर शाहजहां गार्डन, सर्किट हाउस, फूल सैयद क्रासिंग, फतेहाबाद रोड, कलाल खेरिया से होते हुए पुनः एकलव्य स्टेडियम पर समाप्त होगी। जगह-जगह हाइड्रेशन प्वाइंट, मेडिकल सपोर्ट, एम्बूलेंस की व्यवस्था होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन