Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: किडजी स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्नों ने बिखेरे खुशियों के रंग, विद्यार्थियों की प्रतिभा देख हर्षित हुए अभिभावक

Pragya News 24

Sun, Mar 23, 2025
Post views : 143

आगरा। ओस की बूंदों निर्मल मन और पापा के सपनों के साथ आकाश में उड़ने की चाहत। सरलता और मासूमियत से भरी नन्हे मुन्नों की प्रतिभा देख अभिभावकों के चेहरे पर बिखरी खुशी देखने लायक थी। सूरसदन में आयोजित किड जी मानस नगर स्कूल के वार्षिकोत्सव में उत्साह व उमंग के साथ नन्हें मुन्नों ने समान अधिकार का मुद्दा भी उठाया। नाट्य मंचन के माध्यम से समझाने का प्रयास किया कि लड़के और लड़की में भेदभाव न करें। विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को समेटे भारत के सतरंगी रंग भी थे कार्यक्रम में।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शाश्वत राज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल के निदेशक विनय सिंघल ने किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

गणेश वंदना के साथ प्रारम्भ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें मुन्नों ने देखो इन्हें ये ओस की बूंदे, पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा जैसी प्रस्तुति के माध्यम से अपने मासूम दिल में छिपे बड़ों बड़े सपनों को उजागर किया। स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्तियों के स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करने के साथ बेस्ट बॉय परफार्मर जियांश जादवानी और बेस्ट गर्ल परफोर्मर अनायरा वर्मा को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सेंटर हेड अनुपम कक्कड़, जैशान कक्कड़, लवी सिंघल, महेन्द्र प्रताप सिंह, शालू सिंघल आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन