Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आईएमए के प्रसिडेंट इलेक्ट डॉ. हरेन्द्र गुप्ता का बचपन के सहपाठियों ने किया स्वागत

Pragya News 24

Sat, Oct 4, 2025
Post views : 161

आगरा। इंडियन मेडिकल सोसिएशन (आईएमए) के प्रसीडेन्ट इलेक्ट का आज अग्रवाल महासभा व बचपन के सहपाठियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत, सम्मान किया गया। महासभा के महामंत्री विष्णु विहारी गोयल के निवास शंकरपुरी कालोनी, शाहगंज में आयोजित सम्मान समारोह में अग्रवाल महासभा व आईएमए के सदस्यों के साथ डॉ. हरेन्द्र गुप्ता के सहपाठियों (अग्रवाल कालेज के 1974 बैच के साथियों) ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।

डॉ. हरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि विष्णु विहारी गोयल उनके बचपन के भी साथी हैं। उनके द्वारा सम्मान पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, मेरे पुरानी साथी आज भी मुझसे प्रेम करते हैं। 50 वर्ष पुराने दोस्तों ने मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि मरीज और डॉक्टर के बीत एक बेहतर सामन्जस्य व प्रेम का माहौल बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

अग्रवाल महासभा के महामंत्री विष्णु विहारी गोयल ने कहा कि मरीज और डॉक्टर के बीत एक बेहतर रिश्ता बनाने के लिए प्रयासरत आगरा आईएमए अपने प्रयासों में सफलता के आगे बढ़ता रहेगा। डॉ. सुरेन्द्र कुमार जैन ने डॉ. हरेन्द्र गुप्ता को एक जुझारू डॉक्टर बताते हुए उनके चयन पर खुशी जाहिर की।

आकाशवाणी दूरदर्शन के वरिष्ठ उद्घोषक देव प्रकाश शर्मा ने कहा कि हम सभी अग्रवाल कालेज 1974 के बैच के साथी हैं। हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि आज हमारे साथी आईएमए के अध्यक्ष चुने गए हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. आरएन गर्ग, सतेन्द्र अग्रवाल, राजकुमारी गर्ग, विजय कुमार गोयल, प्रदीप झा, हरिओम शर्मा, अनिल अग्रवाल, हरिकिशन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, केके भगत, ओपी रंजन, अक्षय गोपाल, अजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन