Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

गौ संरक्षण : गौ माता के सम्मान में निकली विशाल शोभायात्रा, डीएम को सौंपा गया प्रार्थना पत्र

आगरा। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के संकल्प के साथ शहर में गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत विशाल जनजागरण कार्यक्रम एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से गौ संरक्षण के समर्थन में 8 लाख हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसके प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की जिला संयोजिका हिमानी चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना तथा समाज को इस पुनीत कार्य से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता से गौ माता के संरक्षण और संवर्धन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही। रैली में सबसे आगे नंदी बाबा आकर्षण का केंद्र रहे, जबकि युगल स्वरूप में सजे नन्हे बच्चों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा में एक हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गौ रक्षा और गौ सम्मान के समर्थन में जनजागरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सुश्री अदिति कात्यायन, सुश्री प्रियंका शर्मा, संभाग प्रभारी श्यामा गोपाल सरस्वती, पवन समाधिया, पंडित धर्मवीर तोमर, अमरनाथ, सोनू शर्मा, राजीव शर्मा, सुनील शर्मा एवं जितेंद्र रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर भजन-कीर्तन के साथ गौ सम्मान आवाहन अभियान का प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने गौ संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक नागरिकों से हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की अपील की।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन