Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री रामलीला कमेटी : भावना एस्टेट में सजेगी 2026 की ऐतिहासिक जनकपुरी, श्री रामलीला कमेटी ने किया ऐलान

Pragya News 24

Sun, Jul 12, 2026
Post views : 78

आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला के प्रमुख आकर्षण जनकपुरी (मिथिलानगरी) महोत्सव के आयोजन स्थल की घोषणा रविवार को श्री रामलीला कमेटी ने कर दी। वर्ष 2026 की जनकपुरी का आयोजन इस बार भावना एस्टेट, सिकंदरा में होगा। इसकी विधिवत घोषणा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने रामलीला मैदान स्थित राम हनुमान मंदिर में आयोजित समारोह में की।

घोषणा के दौरान भावना एस्टेट से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जनकपुरी का आवंटन पत्र सौंपे जाने के साथ ही परिसर 'जय श्रीराम' और 'जय सियाराम' के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2026 की जनकपुरी भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित की जाएगी।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने जनकपुरी प्रतिनिधियों को आवंटन पत्र सौंपते हुए आयोजन को गरिमापूर्ण एवं सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराने का आह्वान किया। घोषणा के साथ ही भावना एस्टेट में जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां भी प्रारंभ हो गईं।

इस अवसर पर भावना एस्टेट की ओर से मनोज बंसल, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, हेम कुमार जैन, विश्वनाथ जुनेजा, अशोक गुप्ता, जी.पी. अग्रवाल, प्रशांत जैन, अखिलेश दुबे, शलभ शर्मा तथा डॉ. जयप्रकाश नारायण यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, जगदीश बागला, भगवानदास बंसल, रामकिशन अग्रवाल, टी.एन. अग्रवाल, विजयप्रकाश, मनोज पोली भाई, मुकेश जौहरी, विनोद जौहरी, शांतिस्वरूप गोयल, नवल किशोर, राकेश जैन, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, आनंद मंगल, प्रकाश चंद, अजय, आयुष, विपिन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय तिवारी ने किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन