Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हीटवेव अलर्ट : आगरा जिला अस्पताल में बनाया गया 'कोल्ड वार्ड'

Pragya News 24

Thu, May 2, 2024
Post views : 124

Agra. भीषण गर्मी अपना कहर बरपा रही है। भीषण गर्मी के चलते उलटी, दस्त, पेट में दर्द के मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ गई है तो वहीं हीटवेव को लेकर भी जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शासन के आदेश का अनुपालन करते हुए आगरा के जिला अस्पताल में हीट वेव को लेकर अलग से वार्ड तैयार किया गया है जिसे कोल्ड वार्ड नाम दिया गया है।

पिछले कुछ दिनों से आगरा का तापमान लागतार 40 डिग्री के आसपास पहुंच रहा था और उसके चलते शासन ने स्वास्थ्य विभाग को हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। इस अलर्ट के बाद जिला अस्पताल में हीटवेव को लेकर कोल्ड वार्ड तैयार किया गया है। यह कोल्ड वार्ड 5 वार्ड का है। इस वार्ड में एसी लगाया गया है तो वहीं अन्य चिकित्सीय सुविधाओ से लैस किया गया है जिससे हीट वेव के मरीज आने पर उन्हे तुरंत इलाज मिल सके।

अभी तक नहीं आया हीटवेव का कोई मरीज
सीएमएस राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शासन के निर्देश पर हीट वेव के मरीजों के लिए कोल्ड वार्ड तैयार कर दिया गया है लेकिन इस वार्ड को अभी भी हीट वेव के मरीजों का इंतजार है। अभी तक कोई भी हीट वेव का मरीज इस वार्ड में नहीं आया है। यह वार्ड सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं से लैस है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन