Fri 15 May 2026
Breaking News Exclusive
गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा के नए सत्र का शुभारंभ भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुति में झलकी साधना, संस्कृति और संस्कारों की गरिमा भव्य शोभायात्रा में दिखी सनातन संस्कृति, शौर्य और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक, राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर युवाओं में सपा के प्रति जोश, रितिक प्रजापति बने लोहिया वाहिनी आगरा महानगर अध्यक्ष मातृत्व के सम्मान में सजा उल्लास का मंच, अग्रमिलन महिला समिति का मातृ दिवस समारोह रहा यादगार किसानों को मिली बड़ी सौगात, पंजाब नेशनल बैंक ने 15 करोड़ रुपये तक के कृषि ऋण किए स्वीकृत संवेदना संस्था द्वारा 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरण, वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

स्वास्थ्य शिविर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगला हवेली में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर, बच्चों व युवाओं की सेहत की हुई जांच

आगरा। स्वास्थ्य विभाग आगरा द्वारा वयस्कों एवं बच्चो के सर्वांगीण विकास में उनके शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास की महत्वता को समझते हुए रविवार को आंगनवाड़ी केंद्र, नगला हवेली में एक वृहद स्वास्थ्य, स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उप में चिकित्सा अधिकारी व कार्यक्रम के नोडल डॉ पीयूष जैन ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगो के स्वास्थ्य की जाँच की गयी एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा के दिशा निर्देशन में सम्पादित शिविर का उद्धघाटन डॉ प्रमोद कुमार रावत पूर्व प्रोफेसर केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा किया गया। डॉ पियूष जैन के नेतृत्व में शिविर में डॉ हर्षित, डॉ रोहित , डॉ गीता, डॉ यतेंद्र डागुर, डॉ विलाल , राजेश,अनिल यदुवंशी, ओमलता द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया।

डॉ जैन ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से कैंसर (ओरल, ब्रैस्ट, सर्वाइकल) एवं क्षय रोग की स्क्रीनिंग की गयी। शिविर में तीन मरीजों को ओरल कैंसर की सम्भावना देखते हुए अग्रिम जाँच के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर,हृदय रोग, लिवर रोग, डायबिटीज, घुटनो के दर्द , थाइराइड, दातों की शिकायतों , सर्दी , खांसी , बुखार , शिविर में आस पास के लोगों ने अपने आहार के बारे में भी सलाह ली, बच्चों के बारे में भी शिविर में परामर्श दिया गया।

स्वास्थ्य शिविर में लगभग 137 लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया। शिविर में क्षेत्रीय जनता के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी प्रदान की गयी।

शिविर को सफल बनाने में सामजिक संस्थान आयुष्मान ट्रस्ट के सदस्यों - डॉ रचना सिंह, संजय अग्रवाल, अमित यादव, पल्लवी, लिली अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीपा आदि के साथ सिविल डिफेन्स के सदस्यों - आशीष, आकिब , छवि, देवेंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन