Mon 01 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

क्वीन इंप्रेस मैरी लाइब्रेरी में लगी 10 दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी : हस्तशिल्पियों को मिला प्रोत्साहन, हुई लाखों की बिक्री, प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

आगरा। हस्तशिल्प के प्रति जन जागरूकता और हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) एवं हस्तशिल्प सेवा केंद्र आगरा सँग आगरा जरी जरदोजी कार्य निर्माता कंपनी द्वारा सदर बाजार स्थित क्वीन इंप्रेस मैरी लाइब्रेरी में 10 दिवसीय हस्तशिल्पी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में हरिद्वार, एटा, कन्नौज, बरेली, फिरोजाबाद, बनारस, असम, आगरा और आसपास से आए 20 हस्तशिल्पियों ने अपने हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया। इनमें साँझी कला, तारकशी, हाथ थप्पा छपाई, टाई एंड डाई, मधुबनी पेंटिंग, गोंड आर्ट, स्टोन कार्विन, घास की पत्तियों और फसल अवशेष से दैनिक उपयोग में आने वाली विभिन्न वस्तुओं को बनाने की कला, संगमरमर पर पच्चीकारी और जरी जरदोजी की कला के साथ-साथ असम की रेशम साड़ी, बनारस की बनारसी साड़ी, हरिद्वार के शॉल और जैकेट, एटा की हैंड ब्लॉक पेंटिंग, कन्नौज की अगरबत्ती और एटा की आर्टिफिशियल ज्वेलरी प्रमुख रूप से शामिल रही।

आगरावासियों के साथ-साथ विदेशियों ने भी रुचि प्रदर्शित करते हुए 10 दिन में लाखों रुपए के हस्तशिल्प उत्पाद खरीद कर हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन किया। समापन पर प्रदर्शनी संयोजक ब्रजमोहन शर्मा द्वारा सभी हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में मिले प्रोत्साहन से सभी हस्तशिल्पी प्रसन्न नजर आए। हस्तशिल्पियों ने वस्त्र मंत्रालय और आगरा जरी जरदोजी कार्य निर्माता कंपनी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने हस्तशिल्पियों को एक अच्छा मंच प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, वे अवश्य आगरा आएंगे।

इस दौरान प्रदर्शनी संयोजक ब्रजमोहन शर्मा के साथ पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र कुमार चुल्लू, जॉन मिल्टन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक विनोद बंसल, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद, सुमित शर्मा, ममता दुबे, अभिषेक भारद्वाज, दिव्या सिंह, आशा देवी, धीरज कुमार, शालिनी शर्मा और आकाश भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Handicraft

Sadar Bazar

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन