Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जीआरपी अनुभाग ने ऑपरेशन मुस्कान चलाकर 3 बच्चों को खोज निकाला, किया परिजनों के सुपुर्द

Pragya News 24

Fri, Oct 13, 2023
Post views : 97

Agra. खोए हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलने के लिए पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा प्रयासरत है। ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से ऐसे बच्चों को खोजा जा रहा है जिनके गुमसुदगी के मुकदमें जीआरपी में दर्ज है। जीआरपी अनुभाग द्वारा लगातार ऑपेरशन मुस्कान चलाया जा रहा है। जीआरपी ने इस ऑपरेशन के माध्यम से 3 बच्चों को खोज निकाला और उनके परिवारीजनों के सुपुर्द किया।

जीआरपी आगरा अनुभाग ने सुनील पुत्र रामादीन उम्र 14 वर्ष अपने घर से बिना बताए निकल आया। इसकी तलाश की गई तो टीम मुस्कान को यह साथी बाल ग्रह न्यू दिल्ली में मिला। बालक से शालीनता से पूछा गया तो उसने अपना नाम सुनील और पिता का नाम रामादीन थाना सतई जिला छतरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया। Google के माध्यम से सम्पर्क कर व्हाट्स ऐप के माध्यम से बच्चे की फोटो और अन्य जानकारी की गई। सुनील के पिता द्वारा थाना सतई के स्टॉफ से अपने मोबाईल से बात कराई गई जिसने एफआईआर की प्रति व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त की गई, बालक के पिता रामादीन अपने पुत्र सुनील की सुपुर्दगी हेतु आए जिन्हे CWC के माध्यम से बच्चे को सुपूर्द कराया गया।

जयपुर से गायब हुए बालक को भी जीआरपी आगरा अनुभाग ने ऑपेरशन मुस्कान के तहत खोज निकाला। इस बालक को बाल ग्रह न्यू दिल्ली से बरामद किया। बालक ने अपना नाम रजनेश और पिता का नाम बल्लू राम थाना विराट नगर जिला जयपुर राजस्थान का रहने वाला बताया। बच्चे की माँ से सम्पर्क किया तो उन्होंने पहचान लिया और बताता ये एक महीने से गायब है तथा इसकी एफआईआर भी दर्ज कराई है एफआईआर नo 206/23 धारा 363 आईपीसी थाना विराट नगर जिला जयपुर में पंजीकृत हैं। एफआईआर मिलने पर CWC के माध्यम से बच्चे को सुपूर्द कराया गया।

जीआरपी आगरा अनुभाग ने पहाड़गंज से गायब हुए बालक को भी ढूंढ निकाला। बालक से शालीनता पूर्वक पूछताछ करने पर उसने अपने गांव का नाम खजूर गांव मुग़लशराय बताया। एप के माध्यम से गांव के युवक से मोबाइल नंबर पर वार्ता हुई। तो उसने उसकी पहचान की और फिर बच्चे के पिता जे वार्ता कराई। CWC के माध्यम से बच्चे को परिजनों के सुपूर्द किया।अपने- अपने बच्चों को पाकर उनके परिवारीजनों ने मुस्कान टीम की काफी प्रसंशा की बहुत -बहुत धन्यवाद दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन