Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री रामलीला महोत्सव : राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव

Pragya News 24

Sun, Aug 2, 2026
Post views : 133

आगरा। 149 वर्षों की गौरवशाली एवं अखंड परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित श्री रामलीला महोत्सव-2026 के अंतर्गत रविवार को श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मैदान स्थित श्री राम हनुमान मंदिर में राजा दशरथ एवं राजा जनक परिवार के भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान मंदिर परिसर 'जय श्रीराम' के गगनभेदी उद्घोष, रामचरितमानस की चौपाइयों और मंगल आरती से पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं श्रीहनुमान जी की आरती से हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक एवं श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने श्रीराम के जयघोष के साथ रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, मर्यादा, सत्य, सेवा और आदर्श जीवन के सर्वोच्च प्रतीक हैं। श्री रामलीला महोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का जीवंत उत्सव है, जो नई पीढ़ी को सनातन संस्कारों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि 149 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा श्री रामलीला महोत्सव आगरा की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का गौरवशाली प्रतीक है। यह आयोजन केवल रामकथा का मंचन नहीं, बल्कि समाज में धर्म, कर्तव्य, सेवा, समरसता और राष्ट्रभाव का संदेश देने का सशक्त माध्यम भी है।

राजा दशरथ एवं राजा जनक परिवार का हुआ सम्मान
समारोह में श्री रामलीला कमेटी की ओर से राजा दशरथ एवं रानी कौशल्या के स्वरूप संजय सिंघल का उनके पुत्र एवं पुत्रवधू रजत सिंघल-निमिषा सिंघल तथा पुत्री एवं दामाद आयुषी-कृष्ण बिहारी गर्ग सहित सपरिवार अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया।

इसी प्रकार राजा जनक एवं रानी सुनैना के स्वरूप अशोक गोयल एवं लता गोयल का उनके पुत्र एवं पुत्रवधू शोभिक गोयल-स्मृति कमल, पुत्री एवं दामाद अनुप्रिया-कमलनयन फतेहपुरिया तथा सुनीता मित्तल सहित ससम्मान स्वागत किया गया।

जनकपुरी की तैयारियां अंतिम चरण में
जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार 'राजू' यादव ने कहा कि मिथिला नगरी जनकनंदिनी सीता के विवाहोत्सव की तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई है। आयोजन को भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।

समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में मुरारी लाल फतेहपुरिया, अजय कुमार गर्ग (आवागढ़) एवं सुरेश चंद्र गर्ग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए महोत्सव की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी ने किया। समारोह का समापन श्रीराम की मंगल आरती, जय श्रीराम के उद्घोष एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन