Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

बिसात पर बुद्धि का संग्राम : प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

Pragya News 24

Tue, Apr 21, 2026
Post views : 225

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को शैक्षणिक एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राय साहब काउंसिल फॉर स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन के तत्वावधान में “प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में अप्सा से संबद्ध विद्यालयों एवं शहर से बाहर के विद्यालयों, अन्य प्रमुख 35 शिक्षण संस्थानों के कुल 293 प्रतिभागियों एवं 37 प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता को बालक एवं बालिका वर्ग में विभाजित करते हुए कनिष्ठ (अंडर-14) तथा वरिष्ठ (अंडर-19) श्रेणियों में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए । प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ट्रॉफी एवं ₹6,000 नकद, प्रथम उपविजेता को ट्रॉफी एवं ₹4,500, द्वितीय उपविजेता को ट्रॉफी एवं ₹3,000 तथा सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी को पदक एवं ₹1,500 की नकद धनराशि प्रदान की गई। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं विजेताओं को पदक व योग्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गरिमा एवं उल्लास के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का स्वागत तिलक एवं बैज द्वारा किया गया । कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। मंच संचालिका सुश्री मोना काबरा ने अतिथियों का परिचय देते हुए उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल जी.एम. खान (सेना मेडल से सम्मानित, सेवानिवृत्त), विद्यालय निदेशक डॉ० सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भूमि मंगलम के मधुर स्वर के साथ दीप प्रज्वलन किया। तत्पश्चात टूर्नामेंट का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया गया तथा प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई।

मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न एवं नवांकुर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ० सुशील गुप्ता ने अपने आशीर्वचन में कहा, “शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह जीवन में सूझबूझ, धैर्य और रणनीतिक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने और सही निर्णय लेने की प्रेरणा देते हैं।” मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल जी.एम. खान ने अपने उद्बोधन में कहा, “शतरंज हमें अनुशासन, एकाग्रता और दूरदर्शिता का पाठ पढ़ाता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”

समापन समारोह की मुख्य अतिथि सनफ्लावर विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभि दयाल रहीं । मंच संचालिका द्वारा राष्ट्रगीत के उपरांत कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर *सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी अमायरा गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही और उन्हें अपने खेल को निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हुआ। विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं निदेशक महोदय द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई दी गई।

डॉ० सुशील गुप्ता ने अपने समापन संदेश में कहा, “ऐसे टूर्नामेंट न केवल विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता एवं खेल भावना का विकास करते हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन, धैर्य एवं रणनीतिक सोच जैसे जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों से भी जोड़ते हैं।”

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

बालिका वर्ग (कनिष्ठ)
प्रथम -काव्या मित्तल , अमायरा त्रिवेदी, चहक गुप्ता (दिल्ली पब्लिक स्कूल )
द्वितीय - ईशान्वी भारद्वाज , ईशान्या भारद्वाज ,याची गुप्ता ( गायत्री पब्लिक स्कूल ,शमशाबाद )
तृतीय - भूमि गुप्ता , आराध्या देशवाल , सान्वी अग्रवाल (गणेश राम नागर ,विद्यालय )

बालिका वर्ग (वरिष्ठ)
प्रथम -कनक दुबे ,सान्वी शर्मा , रिद्धि शर्मा ( सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल , कमला नगर )
द्वितीय - अद्रिता मिश्रा, निहिरा मित्तल, तुषिता गुप्ता ( दिल्ली पब्लिक स्कूल )
तृतीय - सृष्टि वर्मा , परिधि सक्सेना , प्रज्ञा शर्मा (कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल )

बालक वर्ग (कनिष्ठ)
प्रथम -शिवाय गर्ग ,अर्जुन पांडे, दर्श गर्ग (सेंट एंड्रयूज स्कूल ,कमला नगर )
द्वितीय - दक्ष , दिव्यांश , नेवान (सेंट थॉमस स्कूल )
तृतीय अद्विक कुमार , हृदान गुप्ता , महित जैन (दिल्ली पब्लिक स्कूल )

बालक वर्ग (वरिष्ठ)
प्रथम - आदर्श सारस्वत ,व्योम बंसल ,रोहित जैन (सेंट सी . एफ. एंड्रयूज स्कूल )
द्वितीय -देवांश राठौर, अक्षय सिंह , स्पर्श नारंग (सेंट क्लेयर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल )
तृतीय -प्रथम गुप्ता ,अक्षत मल्होत्रा , प्रेम गजाला ( प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल )

सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी अमायरा रही । इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में सर्वप्रथम पहुँचने वाले तीन प्रतिभागी -- आरव जैन (सुमित राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ), सान्वी अग्रवाल (गणेश रामनगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ) तथा आराध्या देशवाल (गणेश रामनगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ) को भी पुरस्कार प्रदान किए गए ।

अंत में राय कौंसिल के डायरेक्टर धवल सचदेवा द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। टूर्नामेंट के सफल संचालन में अभि सिरोही, एन.एस. कुशवाह, ऋषभ गौतम एवं काजल वासुदेवा का विशेष योगदान रहा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन