Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

Color Heading... : ताजनगरी में तीन जैन मुनिराजों का भव्य मंगल प्रवेश, श्रद्धा और जयकारों से गूंजा छीपीटोला

Pragya News 24

Sun, Jul 12, 2026
Post views : 100

आगरा। ताजनगरी में पहली बार तीन जैन मुनिराजों के आगमन पर रविवार को भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। राज पैराडाइस, सेवला रोड से प्रारंभ हुई भव्य शोभायात्रा सदर बाजार जैन मंदिर से विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जैन भवन, निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला पहुंची, जहां तीनों मुनिराजों का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पूरे मार्ग में जयकारों, ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और धार्मिक झांकियों ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

शोभायात्रा में सबसे आगे जैन ध्वजा लिए महिलाएं चल रही थीं। कलश यात्रा, आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत और धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। मार्ग में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मुनिराजों का स्वागत किया तथा 108 पाद प्रक्षालन कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।

संतचर्या शिरोमणि पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्यों श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज (गूगल बाबा), श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर जी महाराज सहित तीनों मुनिराजों के मंगल प्रवेश पर विशाल पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। मंच पर मुनिराजों के विराजमान होते ही पूरा परिसर जयघोषों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मंगलाचरण, दीप प्रज्ज्वलन, पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट सहित विभिन्न मांगलिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मंच संचालन विजय शास्त्री ने किया।

अपने प्रवचन में गूगल बाबा श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य धर्म पुरुषार्थ है। उन्होंने कहा कि संसार का प्रत्येक जीव सुख की खोज में निरंतर पुरुषार्थ करता है, लेकिन वास्तविक सुख केवल धर्म, संयम और आत्मचिंतन के मार्ग पर चलने से ही प्राप्त होता है। उन्होंने आगरा के श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर समझ में आता है कि सच्चा पुरुषार्थ किसे कहते हैं।

इस अवसर पर श्रुत मंथन वर्षायोग समिति के मनोज जैन, मुरारी लाल जैन, अनिल जैन, जगदीश प्रसाद, राकेश जैन, नीरज जैन जिनवाणी, अमित जैन (बाबी), आशीष जैन, रमेश जैन, मुकेश जैन, सतेंद्र जैन, राजीव जैन, आशीष जैन (बाबा), चक्रेश जैन, रोहित जैन, अनिकेत जैन, आदिश जैन, गौरव जैन, सचिन जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित नमोस्तु शासन संघ, विभिन्न मंडलों, महिला मंडल एवं सकल जैन समाज के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन