Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री जगन्नाथ मंदिर : हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा

Pragya News 24

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 208

आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर कमला नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में गोवर्धन पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। अशोक एवं आम के पत्तों के साथ बेला और मोगरा के सुगंधित पुष्पों से सजे मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों, संकीर्तन और प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य गोवर्धन शिला के पंचामृत अभिषेक से हुआ। दुग्ध, दही, घृत, शहद एवं गंगाजल से विधिवत अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किए जाने पर मंदिर परिसर गोवर्धन महाराज एवं श्रीहरि के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा करने की स्मृति में मनाई जाती है। पुरुषोत्तम मास में इस पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव का विशेष महत्व माना जाता है।

इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा महारानी का मनोहारी श्रृंगार किया गया तथा आकर्षक फूल बंगला सजाया गया, जिसकी छटा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन एवं भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु "हरे कृष्ण, हरे राम" तथा "राधे-श्याम" के जयघोष के साथ भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से सुसज्जित अन्नकूट भोग अर्पित किया गया तथा प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कान्ता प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, संजीव बंसल, संजीव मित्तल, राजेश उपाध्याय, अदिति गौरांगी, ओमप्रकाश अग्रवाल, आशु मित्तल, शाश्वत नन्दलाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन