Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा दर्शन को हो जाइए तैयार, 5 HOHO बसों को मंडलायुक्त दिखाएंगी हरी झंडी

Pragya News 24

Sat, Nov 4, 2023
Post views : 133

आगरा। शनिवार प्रातः 10 बजे आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट से कुल 05 HOP ON HOP OFF बसों का उद्घाटन मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी जी द्वारा किया जाएगा। ये बसें सिटी कंडक्टेड टूर हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं युक्त, पर्यटकों के लिए एकीकृत बस सेवा के रूप में ताज महल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी हेतु संचालित की जाएंगी। ये बसें पूर्णतः इलेक्ट्रिक, ऑटोमैटिक दरवाजे, जीपीएस युक्त 5 कैमरे, लाइव ट्रैकिंग ऑन 'चलो एप' पर, तथा पूर्णतः वातानुकूलित, जिसमें ई टिकटिंग, गाइड, रूट चार्ट डिस्प्ले बोर्ड, जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं को प्रदान किया गया है।

इन बसों हेतु रूट भी निर्धारित किए गए हैं। जिसमें रूट-1 आगरा कैंट से शिल्पग्राम, आगरा फोर्ट,एत्माद्दौला, सिकंदरा, गुरु का ताल, आईएसबीटी, आगरा कैंट होगा। रूट-2 आगरा कैंट, शिल्पग्राम, आगरा फोर्ट, एत्माद्दौला, गुरु का ताल, सिकंदरा से फतेहपुर सीकरी तक रहेगा। प्रति यात्री कीमत टिकट रु.250 रखी गई है। प्रथम दिन विशेष छूट 20% भी मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन