Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

गायत्री परिवार : गायत्री परिवार का जागृति शंखनाद, विराट आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

Pragya News 24

Mon, Oct 12, 2026
Post views : 113

वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम बिहारी दुबे ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन, 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए घर-घर जनसंपर्क का आह्वान

आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री श्याम बिहारी दुबे ने युग शक्ति गायत्री पब्लिक स्कूल, अवधपुरी में आयोजित विशेष बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी विराट आयोजनों की सफलता के लिए जागृति शंखनाद किया। उन्होंने परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष के द्वितीय चरण के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी गायत्री परिजनों से पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा तीन दिवसीय विराट आयोजन
श्री दुबे ने बताया कि 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय विराट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने देश-विदेश के गायत्री परिजनों एवं कार्यकर्ताओं से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता करने की अपील करते हुए भावभीना आमंत्रण दिया।

251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
आगरा के सेक्टर-11, आवास विकास कॉलोनी में 16 से 19 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। श्री दुबे ने इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों के नागरिकों को महायज्ञ में सहभागी बनने का निमंत्रण देने पर जोर दिया।

घर-घर पहुंचकर देंगे महायज्ञ का निमंत्रण
श्री दुबे ने कार्यकर्ताओं से टोली बनाकर विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाने और घर-घर जाकर लोगों को महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से आगरा के प्रत्येक नागरिक तक इस आध्यात्मिक आयोजन का संदेश पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग महायज्ञ से जुड़ सकें।

प्रेरक प्रसंगों से भरा ऊर्जा का संचार
बैठक में श्री श्याम बिहारी दुबे ने रामायण, महाभारत, श्रीमद्भगवद्गीता, प्रज्ञा पुराण और उपनिषदों के प्रेरक प्रसंग सुनाकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। उन्होंने आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता, समर्पण और संगठन भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। उपस्थित गायत्री परिजनों ने उनके मार्गदर्शन को स्वीकार करते हुए आगामी आयोजनों को सफल बनाने तथा जन-जन तक उनका संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन