Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीकृष्ण लीला महोत्सव 2026 : गणेश सवारी के साथ शुरू हुआ आगरा का ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला महोत्सव

Pragya News 24

Fri, Nov 13, 2026
Post views : 82

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं डॉ. गिरधर शर्मा ने आरती उतारकर किया सवारी का शुभारंभ, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

14 नवंबर को निकलेगी कंस की दुहाई की सवारी, 15 नवंबर से गौशाला परिसर में होगा मंचीय लीलाओं का मंचन

आगरा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियां और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयघोष के बीच शुक्रवार को ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला महोत्सव 2026 का भव्य एवं भक्तिमय शुभारंभ हुआ। श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति की ओर से प्रथम पूज्य भगवान गणेश की भव्य सवारी निकाली गई। वाटर वर्क्स स्थित गौशाला, बल्केश्वर में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं डॉ. गिरधर शर्मा ने भगवान गणेश की आरती उतारकर सवारी का शुभारंभ किया। कुल्लू पंडित जी के मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

भगवान गणेश की सवारी गौशाला से प्रारंभ होकर वाटर वर्क्स, जीवनी मंडी, बेलनगंज, कचहरी घाट, रावतपाड़ा और सुभाष बाजार होते हुए राम बारात मार्ग से वापस गौशाला परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश का स्वागत किया और आरती उतारकर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामनाएं कीं।

सवारी में सबसे आगे ऊंट और नगाड़े चल रहे थे। भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पूरा मार्ग 'जय श्रीकृष्ण', 'राधे-राधे' और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयघोष से गुंजायमान रहा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर भगवान गणेश के दर्शन किए।

मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण लीला महोत्सव आगरा की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं समाज को धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती हैं। ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति और ब्रज की गौरवशाली विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। भगवान गणेश की सवारी के साथ महोत्सव का शुभारंभ होना मंगलमय शुरुआत है। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।

14 नवंबर को निकलेगी कंस की दुहाई की सवारी
समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि शनिवार 14 नवंबर को कंस की दुहाई की सवारी निकाली जाएगी। यह सवारी बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से प्रारंभ होकर महाराजा अग्रसेन मार्ग पर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सवारियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, ताकि कमला नगर और बल्केश्वर क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिल सके।

15 नवंबर से गौशाला परिसर में सजेंगी श्रीकृष्ण की लीलाएं
समिति महामंत्री विजय रोहतगी ने बताया कि 15 नवंबर को शाम 6:30 बजे वाटर वर्क्स स्थित गौशाला परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ मंचीय लीलाओं का शुभारंभ होगा। 16 नवंबर को नंदोत्सव एवं पूतना वध तथा 17 नवंबर को गोचारण, कालियादह एवं माखन चोरी की लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

लीला संयोजक शेखर गोयल ने बताया कि इस वर्ष पारंपरिक लीलाओं के साथ कुछ विशेष प्रसंगों को भी शामिल किया गया है। 18 नवंबर को भीष्म प्रतिज्ञा, 19 नवंबर को प्रह्लाद चरित्र और 21 नवंबर को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की लीला का मंचन होगा। 21 नवंबर को फूलों की होली भी विशेष आकर्षण रहेगी। महोत्सव का समापन 25 नवंबर को हवन-पूजन एवं लीला स्वरूपों की विदाई के साथ होगा।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर नेशनल चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल, अतुल गुप्ता, पंकज मोहन, अशोक गोयल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल राधे-राधे, ब्रजेश अग्रवाल, महंत अनंत उपाध्याय, पंडित मुकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, आशु रोहतगी, लक्ष्मण शर्मा, सोनू दीक्षित, सीताराम अग्रवाल, राकेश जैन, पंकज शास्त्री, आकाश ग्वाला, विनीत सिंघल, अनूप गोयल एवं मनीष शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन