Fri 15 May 2026
Breaking News Exclusive
गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा के नए सत्र का शुभारंभ भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुति में झलकी साधना, संस्कृति और संस्कारों की गरिमा भव्य शोभायात्रा में दिखी सनातन संस्कृति, शौर्य और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक, राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर युवाओं में सपा के प्रति जोश, रितिक प्रजापति बने लोहिया वाहिनी आगरा महानगर अध्यक्ष मातृत्व के सम्मान में सजा उल्लास का मंच, अग्रमिलन महिला समिति का मातृ दिवस समारोह रहा यादगार किसानों को मिली बड़ी सौगात, पंजाब नेशनल बैंक ने 15 करोड़ रुपये तक के कृषि ऋण किए स्वीकृत संवेदना संस्था द्वारा 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरण, वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गगनयान मिशन : आगरा में तैयार हुए हैं इस मिशन के पैराशूट, व्हीकल टेस्ट फ्लाइट की हुई सफल लॉचिंग

Pragya News 24

Sat, Oct 21, 2023
Post views : 53

Agra. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण कर लिया जो सफल रहा। गगनयान मिशन के लिए टेस्ट उड़ान टीवी-डी1 को सुबह आठ बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए, इसका लॉन्च टाइम 30 मिनट आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि, खराब मौसम की वजह से इसरो ने मिशन को 10 बजे लॉन्च किया। अंतरिक्ष में भेजने के बाद इसे सफलतापूर्वक बंगाल की खाड़ी में उतार लिया गया। सफल परीक्षण से सभी काफी उत्साहित है लेकिन आगरा के लिए यह उपलब्धि कुछ खास है।

क्रू मॉडल की टेस्ट लैंडिंग में आगरा स्थित डीआरडीओ के पैराशूट रिसर्च लैब एडीआरडीई द्वारा विकसित पैराशूट का इस्तेमाल हुआ है। गगनयान मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाले कैप्सूल की सुरक्षित वापसी के लिए स्वदेशी पैराशूट एडीआरडीई वैज्ञानिकों ने बनाये हैं।

एडीआरडीई आगरा के निदेशक मनोज कुमार के निर्देशन में संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम ने यह पैराशूट सिस्टम तैयार किया है जिससें इस मिशन में सबसे महत्वपूर्ण क्रू मॉडयूल को वापस लाएगा। शनिवार सुबह से ही होने वाले परीक्षण को लेकर आगरा के वैज्ञानिक आशान्वित हैं कि यह ट्रायल उनकी उम्मीद से बेहतर हो।

इस गगनयान में तीन यात्री अंतरिक्ष में जाएंगे। सबसे कठिन कार्य इन सदस्यों को वापस लेकर आने वाले क्रू मॉड्यूल की सुरक्षित लैंडिंग है। एडीआरडीई ने इसी के लिए रिकवरी सिस्टम विकसित किया है। इस सिस्टम में चार हिस्से हैं जिसमें कुल 10 पैराशूट लगाए गए हैं। एपेक्स कवर सेपरेशन वाले भाग में दो पैराशूट लगे हैं। यह एक तरीके से सुरक्षा कवर का काम करते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन