Tue 06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्त्री क्लीनिक पर हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Pragya News 24

Sat, Mar 8, 2025
Post views : 118

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिवार सेवा संस्था द्वारा संचालित स्त्री क्लीनिक ने हिताची इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और यूनाइटेड वे ऑफ दिल्ली के सहयोग से कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के तहत एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में महिलाओं को निःशुल्क स्त्री रोग परामर्श, सामान्य स्वास्थ्य जांच, और स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर डॉ. सुधांशु यादव (चिकित्सा अधिकारी, जिला कारागार आगरा) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्त्री क्लीनिक द्वारा महिलाओं को सुलभ एवं किफायती प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की। बड़ी संख्या में लगभग 100-150 महिलाओं ने स्त्री रोग स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, परिवार नियोजन, स्वास्थ्य निवारक देखभाल का लाभ उठाया।

‘‘जब महिलाएं अपनी सेहत और अधिकारों के बारे में जागरूक होती हैं, तो वे अपने लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए बदलाव की वास्तुकार बन जाती हैं। अपनी पहल के माध्यम से, हिताची इंडिया महिलाओं को शिक्षित करने और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता और प्रजनन अधिकारों के बारे में जागरूक हो सकें’’ यह संदेश डॉ. भारत कौशल, कॉर्पाेरेट अधिकारी, हिताची लिमिटेड और प्रबंध निदेशक, हिताची इंडिया ने इस अवसर पर दिया। इस दौरान, स्त्री क्लीनिक की वरिष्ठ डॉक्टर ने महिलाओं को समय पर स्क्रीनिंग और नियमित स्वास्थ्य जांच की महत्वता पर जोर दिया।

क्लीनिक प्रभारी ने उपस्थित महिलाओं को आश्वासन दिया कि स्त्री क्लीनिक महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को स्व-देखभाल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाएं को अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए। तभी वे अपने परिवारों और समुदायों की बेहतर देखभाल करने में सक्षम होंगी हैं। समग्र कल्याण के लिए आत्म-देखभाल आवश्यक है।

साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि महिलाएं अपने नजदीकी स्त्री क्लीनिक से किफायती दरों पर स्त्री रोग परामर्श, गर्भनिरोधक/परिवार नियोजन, सुरक्षित और कानूनी मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी, प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात देखभाल, बांझपन परामर्श, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकती है। भारत के 11 राज्यों में 30 स्त्री क्लीनिक स्थित हैं, जिनमें आगरा भी शामिल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन