Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: साढ़े चार साल की मासूम पर आवारा श्वान ने बोला हमला, बुरी तरह ज़ख्मी

Pragya News 24

Mon, Nov 6, 2023
Post views : 95

Agra. आगरा जिले में आवारा श्वानों का आतंक लगातार बढ़ता चला जा रहा है। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक में श्वानों के झुंड दिखाई देते है। इसके कारण शहर में प्रतिदिन डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। शहर में नगर निगम अपने स्तर आवारा श्वानों को पकड़ने और इस समस्या से निजात दिलाने के प्रबंध कर रही है जो एक हद तक सार्थक हो रहे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में आवारा श्वानों का आतंक अभी भी देखने को मिल रहा है जो मासूमों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला पिनाहट क्षेत्र से जुड़ा है, जहाँ दोपहर को एक मासूम को आवारा श्वान ने अपना निशाना बनाया। घायल मासूम को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

साढ़े चार वर्ष की है मासूम

पूरा मामला पिनाहट क्षेत्र के गांव औंध से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मासूम काव्या घर के बाहर गयी हुई थी। तभी आवारा श्वान उस पर हमला बोल दिया। मासूम की आवाज तक नहीं निकली। अचानक से घर के बाहर मासूम के परिजन आये तो दृश्य देखकर दहल गए। मासूम के ऊपर आवारा श्वान चढ़ा हुआ था और उसके चेहरे पर हमला कर रहा था। बमुश्किल श्वान से मासूम को बचाया और गंभीर अवस्था में उसे सीएचसी लेकर पहुँचे जहाँ प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तीन बच्चों को बनाया निशाना

मासूम काव्या के परिजनों ने बताया कि काव्या के साथ साथ आवारा श्वान ने दो और मासूम को अपना निशाना बनाया। एक के बच्चे के हाथ में काटा तो दूसरे के पैर में लेकिन काव्या को उसने बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

कूड़ा फेंकने गयी थी मासूम

मासूम काव्या की माँ ने बताया कि उन्होंने काव्या को घर के बाहर कूड़ा फेंकने के लिए भेजा था। कूड़ा फेंकने के दौरान ही श्वान ने उस पर हमला बोल दिया। इस घटना के बाद मासूम के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन