Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एस. एन. मेडिकल कॉलेज में पहली बार हार्ट सर्जरी की तरह से की गई पैर की बाईपास सर्जरी

Pragya News 24

Wed, Jan 3, 2024
Post views : 170

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के एस. एन. मेडिकल कॉलेज में 76 वर्षीय मरीज पैरों में दर्द, सुन्नपन एवं पर ठंडा रहने की समस्या लेकर आया। मरीज को यह दर्द पिछले तीन-चार साल से चलने पर था, परंतु पिछले तीन-चार महीने से दाएं पैर में बैठे हुए एवं सोते हुए भी तेज दर्द हो रहा था जिसकी वजह से ना तो वह चल पाता था ना ही सो पाता था। ओपीडी में आने पर मरीज का अल्ट्रासाउंड एवं सी. टी. एंजियोग्राफी करवाई गई, जिसमें पाया गया कि सीधे पैर की खून की नस पेट से जांघ तक पूरी तरह बंद थी, जिसकी वजह से खून का बहाव पैरों को नहीं मिल रहा था। शुरुआत में मरीज को खून पतला करने की दवाइयां पर रखा गया पर उससे मरीज को दर्द में राहत नहीं मिली थी।

सी. टी. वी.एस. सर्जन डॉ. सुशील सिंघल द्वारा पैर की नस की बाईपास सर्जरी करी गई जिसमें बाएं पैर की खून की नस का संचार दाएं पैर में बाईपास सर्जरी के द्वारा दिया गया। बाईपास सर्जरी के लिए जिस नस का प्रयोग किया गया था वह मरीज के बाएं पैर की खून की नस थी। यह जटिल ऑपरेशन करीब 2 से 3 घंटे चला। सर्जरी के बाद मरीज के दाएं पैर का दर्द ठीक हो ठीक हो गया है। सर्जरी के तीसरे चौथे दिन बाद मरीज बिना दर्द के चल एवं दौड़ पा रहा है वह बिना दर्द के सो पा रहा है। मरीज की छुट्टी कर दी गई है और मरीज अब स्वस्थ है।

सी. टी. वी. एस. सर्जन डॉक्टर सुशील सिंघल द्वारा यह ऑपरेशन किया गया और उन्होंने बताया कि यह जटिल ऑपरेशन एस. एन. मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ है। सर्जरी टीम में डॉ. श्रेया श्रीवास्तव एवं डॉ. रेनू का सहयोग रहा। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि एस. एन. मेडिकल कॉलेज आगरा में जटिलतम ऑपरेशन सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है जिससे आगरा एवं आसपास के मरीजों को बहुत लाभ हो रहा है।

प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन