Sat 16 May 2026
Breaking News Exclusive
गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा के नए सत्र का शुभारंभ भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुति में झलकी साधना, संस्कृति और संस्कारों की गरिमा भव्य शोभायात्रा में दिखी सनातन संस्कृति, शौर्य और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक, राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर युवाओं में सपा के प्रति जोश, रितिक प्रजापति बने लोहिया वाहिनी आगरा महानगर अध्यक्ष मातृत्व के सम्मान में सजा उल्लास का मंच, अग्रमिलन महिला समिति का मातृ दिवस समारोह रहा यादगार किसानों को मिली बड़ी सौगात, पंजाब नेशनल बैंक ने 15 करोड़ रुपये तक के कृषि ऋण किए स्वीकृत संवेदना संस्था द्वारा 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरण, वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दीपावली त्यौहार को लेकर अग्निशमन विभाग ने कसी कमर, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

Pragya News 24

Sat, Nov 4, 2023
Post views : 53

Agra. दीपावली त्यौहार को लेकर अग्निशमन विभाग ने भी कमर कस ली है। दीपावली के दिन कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए अग्निशमन विभाग ने शहर से लेकर देहात तक सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी कर दी है और उसका अनुपालन कराने की मांग भी सभी से की गयी है।

फायर कर्मियों की छुट्टी रद्द

सीएफओ आगरा ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर फायर कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी है। साथ ही दमकल की सभी गाड़ियों को भी दुरुस्त बना लिया गया है जिससें कोई अप्रिय घटना होने पर उससे तुरंत निपटा जा सके।

घरों में न रखे आतिशबाजी

सीएफओ आगरा का कहना है कि दीपावली पर्व खुशियों का पर्व है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति अपने घरों में आतिशबाजी का भंडारण न करे। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो वो हादसे को न्योता देता है। सीएफओ आगरा ने शहरवासियों और पटाखों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों से अपील की है कि घरों में किसी तरह की आतिशबाजी का भंडारण न करें। दुकानदारों से दुकान के पास फायर सिलेंडर रखने और सुरक्षा मानकों को पूरा कर उनका पालन करने की अपील की।

बच्चे आतिशबाजी करें तो रहें साथ

सीएफओ आगरा ने कहा कि अगर बच्चे आतिशबाजी कर रहे हैं तो अभिभावक उनके साथ रहे। अपने ही सामने उनसे पटाखे और फुलझड़ी चलवाये जिससें कोई हादसा न हो। इतना ही नहीं दीपावली पर पटाखे चलाते वक्त कॉटन के ही कपड़े पहने।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन