Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

फेयरफील्ड बाय मैरियट : सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ

Pragya News 24

Tue, May 26, 2026
Post views : 142

“आप अलग नहीं, सबसे बेहतर हैं”: डॉ. रंजना बंसल
हिमानी बुंदेला ने दिया संघर्ष और सफलता का संदेश, अशोक ग्रुप ने दिव्यांग रंजीत को भेंट की व्हीलचेयर

आगरा। अशोक कॉसमॉस मॉल, संजय प्लेस स्थित होटल फेयर फील्ड बाय मैरियट ने तृतीय वर्षगांठ समारोह भावनात्मक और प्रेरणादायी माहौल में आयोजित किया गया। समारोह पूरी तरह मूक-बधिर बच्चों को समर्पित रहा। बच्चों की प्रतिभा के मंचन के साथ विभिन्न खेल और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ होटल की डायरेक्टर डॉ. रंजना बंसल, कौन बनेगा करोड़पति से हिमानी बुंदेला, होटल के महाप्रबंधक अमित कुमार मेहता, आगरा डेफ इनेबल समिति की अध्यक्ष ललिता गुप्ता, सचिव रश्मि तथा चुन्नीलाल जूनियर सेकेंडरी हायर स्कूल, बल्केश्वर की हरजीत कौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद होटल स्टाफ द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।

सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए होटल के महाप्रबंधक अमित कुमार मेहता ने कहा कि होटल सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देता रहेगा और विशेष बच्चों के साथ यह आयोजन उनके लिए बेहद यादगार है।

होटल की डायरेक्टर डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि आज इस समारोह की सबसे बड़ी और विशेष ऑडियंस ये बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी अलग नहीं बल्कि सबसे बेहतर हैं और होटल परिवार आगे भी लगातार आपको आमंत्रित करता रहेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमानी बुंदेला ने कहा कि हम सभी एक समान हैं। जीतने वाला व्यक्ति अलग नहीं होता, बल्कि उसका कार्य करने का तरीका अलग होता है। यदि जीवन में कुछ सीखने का अवसर मिले तो उसे कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने प्रेरणादायी पंक्तियां सुनाईं कि “मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है, हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है, डरने वालों को कुछ नहीं मिलता जिंदगी में, लड़ने वालों के कदमों में सारा जहां होता है।”

इसके बाद होटल की तीन वर्ष की यात्रा पर आधारित वीडियो प्रस्तुत किया गया। समारोह में ब्रेन हेमरेज से दिव्यांग हुए रंजीत को अशोक ग्रुप की ओर से व्हीलचेयर भेंट की गई।

मूक-बधिर बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। यशी, भूमि और विनायक ने बिना संगीत सुने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। आगरा डेफ इनेबल सोसायटी की अध्यक्ष ललिता गुप्ता ने बच्चों के लिए सूत्रधार की भूमिका निभाई।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के बीच केक कटिंग भी की गई। चुन्नीलाल जूनियर सेकेंडरी हायर स्कूल के बच्चों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन एचआर मैनेजर अभय श्रीवास्तव ने किया। समापन सभी ने सामूहिक रूप से “हम होंगे कामयाब” गीत गाकर किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन