Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट : बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी

Pragya News 24

Thu, Aug 20, 2026
Post views : 144

आगरा। बच्चों में बढ़ती गैस्ट्रो एवं लिवर संबंधी समस्याओं को लेकर श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट एवं अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के सहयोग से प्रताप नगर स्थित गर्भधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम में निशुल्क पीडियाट्रिक मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। आगरा में पहली बार बच्चों में गैस्ट्रोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी से जुड़ी समस्याओं की जांच और विशेषज्ञ परामर्श के लिए इस प्रकार का विशेष शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में बाल गैस्ट्रोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन मारिया ने 25 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान लिवर, गैस्ट्रो एवं पाचन तंत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की पहचान की गई। अभिभावकों को बच्चों की दिनचर्या, खान-पान और जीवनशैली में आवश्यक सुधार के साथ उपचार संबंधी परामर्श भी दिया गया।

डॉ. अर्जुन मारिया ने कहा कि बदलती जीवनशैली और खान-पान के कारण बच्चों में गैस्ट्रो एवं लिवर संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। स्वस्थ जन्म लेने वाले बच्चों में भी आगे चलकर लिवर संबंधी परेशानियां सामने आ रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से कब्ज की बढ़ती समस्या को गंभीरता से लेने की जरूरत बताई। उन्होंने बताया कि 0 से 12 वर्ष तक के बच्चों में कब्ज की समस्या अब आम होती जा रही है। कम उम्र से ही बच्चों को बिस्किट, चिप्स, कुरकुरे और अन्य पैकेज्ड फूड आसानी से उपलब्ध कराने की आदत उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसके साथ ही बच्चों की शारीरिक सक्रियता में कमी भी चिंता का विषय है।

डॉ. मारिया ने बच्चों के अत्यधिक मोबाइल इस्तेमाल को भी उनकी बिगड़ती दिनचर्या का एक प्रमुख कारण बताया। मोबाइल के कारण देर रात तक जागना, पर्याप्त नींद न लेना, सुबह जल्दबाजी में स्कूल जाना और खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों से दूरी बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खान-पान से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को पैकेज्ड एवं जंक फूड से यथासंभव दूर रखें तथा उनके आहार में ताजे फल, हरी सब्जियां, पर्याप्त पानी और पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करें। बच्चों की दिनचर्या में नियमित खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों के साथ पर्याप्त नींद को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पेट, पाचन या लिवर से जुड़ी किसी समस्या को सामान्य मानकर नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

इस अवसर पर अशोक अग्रवाल एवं रमेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और अभिभावकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान कर बच्चों को उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

शिविर में राजीव जैन, राजकुमार गर्ग, निधि अग्रवाल, आशीष गर्ग, ललित कुमार, नरेंद्र अग्रवाल, सचिन गोयल, संगीता जैन, राकेश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन