Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भारत विकास परिषद नवज्योति : सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट

Pragya News 24

Thu, Aug 20, 2026
Post views : 149

आगरा। भारत विकास परिषद नवज्योति की ओर से सुभाष पार्क स्थित सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो आरओ वाटर प्लांट का लोकार्पण किया गया। संस्था के इस सेवा कार्य से विद्यालय की दोनों मंजिलों पर विद्यार्थियों को आसानी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक अजय शिवहरे, अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल, सचिव नितिन अग्रवाल, प्रवीन गोयल, सुषमा गोयल एवं प्रधानाचार्य सुमन राजपूत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों एवं संस्था पदाधिकारियों ने दोनों आरओ वाटर प्लांट का उद्घाटन कर उन्हें विद्यालय को समर्पित किया।

संरक्षक अजय शिवहरे एवं अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने कहा कि स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना विशेष रूप से जरूरी है। इसी उद्देश्य से भारत विकास परिषद नवज्योति ने शहर के विभिन्न विद्यालयों में आरओ वाटर प्लांट स्थापित करने का अभियान शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 10 विद्यालयों में आरओ वाटर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसकी पहली कड़ी के रूप में सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में दो आरओ प्लांट लगाए गए हैं।

संस्था के सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज के उन क्षेत्रों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना है, जहां उनकी वास्तविक जरूरत है। विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ प्लांट स्थापित करने का निर्णय इसी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि भारत विकास परिषद नवज्योति सेवा, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय परिवार की ओर से भारत विकास परिषद नवज्योति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य सुमन राजपूत ने कहा कि विद्यालय की दोनों मंजिलों पर लगाए गए दो आरओ वाटर प्लांट विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। इससे उन्हें विद्यालय परिसर में ही स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन