Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल : पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को मिला बल, सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल समिति ने लगाए पौधे

Pragya News 24

Sun, Jul 12, 2026
Post views : 146

आगरा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल समिति द्वारा बालूगंज स्थित अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं फुटवेयर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डाबर ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालातों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल समिति स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहित कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर को अधिक हराभरा बनाने में योगदान देना है।

समिति के अध्यक्ष विजय खंडेलवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा फुटवेयर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन एवं समिति के संरक्षक पूरन डाबर का पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में समिति के सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समिति के सचिव सी.के. रस्तोगी, सह सचिव रवि दुबे, शारिक इकबाल, मनीष हरजानी, जगदीश मीरचंदानी, सूर्यप्रकाश मदनानी, कपिल पंजवानी, तरुण हरजानी, संक्रेश शर्मा, जितेंद्र तुलसानी, आशु मूलचंदानी, नितिन राजवानी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन