Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और संतुलित जीवन पर जोर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आगरा चैप्टर में विशेष कार्यक्रम

आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू नगर स्थित कंपनी सेक्रेट्री ऑफ़ इंडिया आगरा चैप्टर की शाखा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, पेशेवर विकास और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में नोएडा से आईं सीएस प्रीति ग्रोवर उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में Independent Women Director की भूमिका, कॉर्पोरेट जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी तथा Work-Life Balance जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं और संतुलित जीवन शैली अपनाकर वे अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन दोनों में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सीएस श्रुति गुप्ता ने किया। इस दौरान सीएस निकिता और सीएस अनुप्रिया गोयल ने भी कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर आगरा चैप्टर के चेयरमैन अनुज अशोक अग्रवाल ने मुख्य वक्ता सीएस प्रीति ग्रोवर का स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में सीएस नीतू अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें आगरा के साथ-साथ मथुरा और इलाहाबाद से भी कई सदस्य ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जुड़े और अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई, जिससे कार्यक्रम और अधिक व्यापक एवं सफल रहा।

कार्यक्रम के दौरान कई रोचक गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिनमें उपस्थित सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में केक कटिंग के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया और सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट्स देकर उनका सम्मान किया गया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन