Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

माधवी अग्र महिला मंडल : माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई

Pragya News 24

Thu, Aug 20, 2026
Post views : 217

आगरा। माधवी अग्र महिला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘माधवी बेटियों का मायका’ कार्यक्रम का बुधवार को भावपूर्ण समापन हुआ। महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में आयोजित विदाई समारोह में 40 बेटियों को मायके की तरह स्नेह, सम्मान, आशीर्वाद और उपहार देकर विदा किया गया। विदाई के भावुक क्षणों में जहां बेटियों की आंखें नम थीं, वहीं माताओं के स्नेहिल आलिंगन ने पूरे वातावरण को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम में बेटियों के साथ उनके दामादों का भी आत्मीय स्वागत किया गया। उद्घाटनकर्ता नीतेश अग्रवाल ने सभी बेटी-दामादों के माथे पर तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। माताओं ने बेटियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी वैवाहिक जीवन, पारिवारिक सौहार्द और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

माधवी अग्र महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल एवं सचिव ऊषा बंसल ने कहा कि इन बेटियों की विदाई उनके लिए अपने परिवार की बेटी की विदाई जैसी है। उन्होंने बताया कि मंडल पिछले 25 वर्षों से इन बेटियों को मायके का स्नेह और अपनापन देने का प्रयास कर रहा है। बेटियों के हर वर्ष यहां आने से संस्था की सदस्याओं को अपने परिवार के पूर्ण होने जैसा अनुभव होता है।

विदाई समारोह से पूर्व बेटियों एवं उनके परिवारों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक खेल, गतिविधियां एवं फोटो सेशन आयोजित हुए। बच्चों ने भी कार्यक्रम में खूब उत्साह दिखाया। उन्होंने अपनी ‘नानी’ यानी संस्था की सदस्याओं को ‘नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए...’ जैसे गीतों की मधुर पंक्तियां सुनाकर खूब गुदगुदाया। बच्चों की मासूम शरारतों और खिलखिलाहट ने पूरे माहौल को पारिवारिक अपनापन प्रदान किया।

विदाई के अवसर पर नीतेश अग्रवाल ने सभी बेटी-दामादों का तिलक कर सम्मान किया। मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने शगुन का नारियल एवं विदाई लिफाफा प्रदान किया। बेटियों को सावन की मिठाई, चावल, सेवइयां सहित विभिन्न उपहार भी भेंट किए गए।

उपहारों से सजी यह पोटली केवल सामान नहीं, बल्कि मायके के स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीय रिश्तों की भावनाओं का प्रतीक रही। संस्था की ओर से बेटियों को यह विश्वास दिलाया गया कि विवाह के बाद भी उनका मायका उनके साथ है और सुख-दुख की हर परिस्थिति में परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा।

महिला शांति सेवा की अध्यक्ष वत्सला प्रभाकर एवं डॉ. पल्लवी प्रभाकर ने भी सभी बेटियों को विशेष आशीर्वाद प्रदान किया। विदाई के दौरान कई भावुक दृश्य सामने आए। माताओं ने बेटियों को गले लगाकर स्नेहाशीष दिया, वहीं बेटियों ने मंडल की सदस्याओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन उन्हें बार-बार यह एहसास कराता है कि उनका मायका आज भी उनके साथ है।

25 वर्षों से रिश्तों को जीवंत रखने की अनूठी पहल
माधवी अग्र महिला मंडल द्वारा पिछले 25 वर्षों से श्री मध्यानंद अनाथालय की उन बेटियों के लिए यह आयोजन किया जा रहा है, जिनके विवाह विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से वर्षों पूर्व कराए गए थे। इस पहल के माध्यम से संस्था विवाह के बाद भी बेटियों से मायके का रिश्ता बनाए रखने और उन्हें पारिवारिक अपनापन देने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को शशि अग्रवाल, आभा जैन, रजनी गोयल, पायल, अर्चना, श्वेता मित्तल, शिल्पी अग्रवाल, नमिता सहित अन्य सदस्यों ने सुचारू रूप से संभाला।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन