Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हर ब्रांड के तीन पहिया ई-वाहन का “डॉक्टर” ऑटो अड्डा आगरा में शुरू, बैटरी चार्जिंग का भी नहीं लगेगा कोई शुल्क

Pragya News 24

Thu, Dec 14, 2023
Post views : 123

• देश का पहला मल्टी ब्रांड कमर्शियल ई व्हीकल्स आटो अड्डा वर्कशाप का हुआ शुभारंभ
• ई रिक्शा और ई आटो की सर्विस की मिलेगी सुविधा, एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे सभी पार्ट्स
• मैकेनिक ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे समय− समय पर, तैयार होंगे आटो डॉक्टर

आगरा। पर्यावरण संरक्षण के लिए जिस तेजी से ई वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है, उनके रखरखाव की कमी की समस्या भी बड़ा रूप लेती जा रही है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आगरा शहर में देश के पहले मल्टी ब्रांड कमर्शियल ई व्हीकल्स आटो अड्डा वर्कशाप का शुभारंभ किया गया है।

गुरुवार को एसआर के मॉल के पास, बाईपास रोड, जवाहर नगर स्थित आटो अड्डा वर्कशाप का फीता काटकर शुभारंभ मुख्य अतिथि एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने किया। उन्होंने वर्कशाप का अवलोकन करते हुए कहा कि लखनऊ के बाद आगरा ई वाहनों का दूसरा सबसे बड़ा हब बनता जा रहा है। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आरटीओ द्वारा समय-समय पर आयोजित किया जाता है। आंकड़ों के अनुसार प्रतिवर्ष डेढ़ लाख मृत्यु देश में सड़क दुर्घटना में होती हैं जबकि प्रदूषण के कारण ये आंकड़ा दस लाख तक पहुंच जाता है। वर्तमान समय को देखते हुए ई-वाहन हर शहर की जरूरत बन चुके हैं। उन्होंने उपस्थित ई-रिक्शा और ई-आटो चालकों के लिए कहा कि सुरक्षित चलें। अधिक सवारियां न भरें। साथ ही यूनिफार्म में रहें क्योंकि आगरा में आने वाले पर्यटकों के संपर्क वे ही सबसे पहले आते हैं। यदि वे एक समानता और स्वच्छता के साथ पर्यटकों को सुरक्षित सफर करवाएंगे तो पर्यटक अपने साथ न सिर्फ शहर बल्कि देश की सकारात्मक छवि अपने साथ लेकर जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही 206 आटो चालकों के चालान यूनिफार्म न पहनने के कारण हुए हैं।

बाईपास रोड स्थित आटो अड्डा मल्टी ब्रांड कमर्शियल ई व्हीकल्स वर्कशाप का एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा और राममोहन कपूर को अवलोकर करवाते निदेशक प्रशांत कुमार एवं संजय रस्तोगी।

विशिष्टि अतिथि पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे राममोहन कपूर ने बताया कि ऑटो अड्डा नया प्रयोग है और आगरा शहर के लिए नवीन सौगात है। आगरा में 90 डीलर हैं जो तीन पहिया वाहन बेचते हैं और आठ से दस हजार ई रिक्शा-आटो यहां की सड़कों पर दौड़ते हैं किंतु एक भी वर्कशाप इनके रखरखाव के लिए नहीं थी। उन्होंने बताया कि अब तक 400 आटो चालकों को वे यूनिफार्म निःशुल्क वितरित कर चुके हैं। ऑटो अड्डा के डायरेक्टर प्रशांत कुमार और संजय रस्तोगी ने जानकारी दी कि वर्कशाप में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा कमर्शियल ई-व्हीकल्स की सर्विस की जाएगी, जिसमें ई-रिक्शा, ऑटो और मिनी ट्रक शामिल होंगे। निःशुल्क चार्जिंग की व्यवस्था ई-व्हीकल्स के लिए रहेगी वहीं जल्द ही लीथियम की बैट्री भी यहां उपलब्ध होगी। समय समय पर वर्कशाप में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मैकेनिक प्रशिक्षण देकर आटो डॉक्टर तैयार किए जाएंगे। जिसका प्रमाण पत्र भी प्रदान होगा। वर्कशाप में ई-व्हीकल्स के स्पेयर पार्ट्स, एसेसरीज आदि भी उपलब्ध हैं। आने वाले समय में ऑटो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम की समस्या से शहर को निजात मिल सके।

सरकार दे रही सब्सिडी, नहीं रहेगा कोई बेरोजगार
एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा 14 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2023 के मध्य ई-वाहनों की खरीद करने वालों को रजिस्ट्रेशन के आधार पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। ई-रिक्शा पर तीन वर्ष की किश्तों में से दो वर्ष की किश्त सरकार देगी। ई-आटो पर 70 हजार रुपये तक की सब्सिडी सरकार देगी। दो पहिया पर पांच हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। आरटीओ आफिस पर संपर्क कर दस्तावेज जमा करा सकते हैं, ताकि जल्द से जल्द सब्सिडी की सुविधा प्राप्त हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन