Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: डीएम ने रेलवे के इस अधिकारी को लगाई फटकार, कहा - 'डीएम मैं हूं या फिर तुम', जानिए क्या है पूरा मामला

Pragya News 24

Tue, Jan 16, 2024
Post views : 132

Agra. जिलाधिकारी ने डीआरएम कार्यालय वाली रोड पर यूरिनल बनाने के निर्देश दिए तो रेलवे के एक फ्रेंचकट दाड़ी वाले अधिकारी ने उन्हें टोक दिया और कहने लगे कि "सर यहाँ यूरिनल की आवश्यकता नहीं है इस पर जिलाधिकारी भड़क गए। रेलवे के इस फ्रेंच कट दाड़ी वाले अधिकारी को फटकार लगा दी और कहा कि डीएम मैं हूँ या आप….?'

अब आपको पूरा मामला बताते है। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी आगरा कैंट स्टेशन जाने वाली रोड का निरीक्षण कर रहे थे। वह अटल चौक पहुँचे और फिर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पैदल ही निरीक्षण करने लगे। डीएम आगरा के आने की सूचना पर रेलवे अधिकारी भी पहुँच गए। निरीक्षण के दौरान उन्हें अटल चौराहे से आगे की सड़क टूटी हुई मिली। गंदगी का चारों ओर आलम था। नालियां भी चौक थी। डीएम आगरा ने नाली निर्माण, पार्किंग, फुटपाथ सौंदर्यीकरण के साथ-साथ दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम आगरा आगे बढ़े तो डीआरएम कार्यालय की जो मुख्य सड़क है, वहाँ पर बहुत ज्यादा बदबू आ रही थी। कारण पूछा तो लोगों ने बताया कि यूरिनल न होने से लोग सड़कों पर ही कार्यालय की बाउंड्री से सटकर पेशाब कर देते है जिसके कारण बदबू का आलम रहता है। आगरा कैंट स्टेशन पर देशी विदेशी सैलानी भी आते है और इस मार्ग से गुजरते हैं। यह हाल देखकर जिलाधिकारी नाराज दिखाई दिए और यह फ़ौरन यूरिनल बनाने के निर्देश दिए।

इस पर वहां मौजूद डीआरएम कार्यालय में फ्रेंचकट दाड़ी वाले रेलवे के अधिकारी ने इसका विरोध किया और कहा कि यहा यूरिनल की आवश्यकता नहीं है। यहां पर साफ सफाई करवा दी जाएगी। इस पर डीएम भानु चंद्र गोस्वामी नाराज हो गए। उन्होंने ने रेलवे के फ्रेंच कट अधिकारी को फटकार लगा दी और कहा कि डीएम मैं हूँ या आप….

इसके बाद फ्रेंचकट दाड़ी वाले रेलवे के यह अधिकारी कुछ बोल न सके और शांत ही बने रहे। आपकों बताते चलें कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से निकलते ही बाएं हाथ पर डीआरएम कार्यालय है। इसी मुख्य मार्ग पर लोग यूरिनल उपलब्ध न होने के चलते वहीं पर टॉयलेट करते हैं जिससे वहां पर बदबू आती रहती है। इस प्रकरण को डीएम ने गंभीरता से लिया और यहां पर अधीनस्थों को टॉयलेट बनाने के निर्देश जारी किए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन