Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नीरी द्वारा कांच इकाई उद्योग पर धीमी गति से की जा रही स्टडी पर मंडलायुक्त हुईं नाराज़

Pragya News 24

Sat, Nov 4, 2023
Post views : 120

आगरा. 3 नवंबर 2023। फिरोजाबाद जनपद की कांच इकाइयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर आज शुक्रवार को मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, संयुक्त आयुक्त (उद्योग) और नीरी से जुड़े अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम नीरी द्वारा वर्तमान में कांच इकाई उद्योग को लेकर किये जा रहे सर्वे और स्टडी के बारे में मंडलायुक्त को अवगत कराया गया। वहीँ अनुबंधित इकाई उद्योगों को किस तरह से गैस आपूर्ति की जा रही है, इसकी जानकारी दी गयी।

बैठक में मंडलायुक्त ने कांच इकाई उद्योग पर स्टडी की धीमी प्रगति और अभी तक सेक्टोरियल गाइडलाइंस तैयार न होने पर नीरी विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। वहीँ सभी तरह की इकाइयों के लिए एक समान गाइडलाइंस न बनाये जाने और इकाइयों की शिफ्टिंग में आ रही समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त ने इस संबंध में एक रिपोर्ट बनाकर संबंधित मंत्रालय में भेजने के निर्देश दिए।

वहीँ गेल कंपनी द्वारा अनुबंधित इकाइयों को की जा रही गैस आपूर्ति के प्रावधान में अधिकारियों द्वारा स्पष्टीकरण न दिए जाने पर मंडलायुक्त ने पूरी रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन