Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री प्रेमनिधि मंदिर : दशहरा मनोरथ में सजे ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी के दिव्य दर्शन

Pragya News 24

Wed, Jun 10, 2026
Post views : 95

आगरा। कटरा हाथी शाह, नाई की मंडी स्थित श्री प्रेमनिधि मंदिर में चल रहे श्री पुरुषोत्तम (अधिकमास) मनोरथ महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को 25 वे दिवस दशहरा मनोरथ उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर श्री श्याम बिहारी (श्री बड़े गोविन्द) जी महाराज का विशेष श्रृंगार कर विजय एवं धर्म स्थापना के प्रतीक स्वरूप मनोरथ सजाया गया। प्रभु के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी।

मुख्य सेवाधिकारी हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्ग में पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व है। इस पावन मास में वर्षभर के प्रमुख उत्सवों को मनोरथ स्वरूप मनाकर ठाकुर जी को सुख प्रदान करने का भाव रखा जाता है। दशहरा मनोरथ असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है तथा भक्तों को प्रभु के प्रति समर्पण और आस्था का भाव सिखाता है।

सेवाधिकारी सुनीत गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर जी को सुनहरी जरी से निर्मित विशेष काछनी एवं अलंकार धारण कराए गए। प्रभु के समक्ष विजय के प्रतीक स्वरूप धनुष-बाण अर्पित किए गए। मंदिर में दशहरा उत्सव से संबंधित कीर्तन एवं पदों का गायन हुआ। राजभोग में पुष्टिमार्गीय समेजा, विभिन्न मिष्ठान्नों तथा विशेष रूप से जलेबी का भोग अर्पित किया गया।

मंदिर प्रशासक दिनेश पचौरी ने बताया कि 17 मई से प्रारंभ हुआ यह मनोरथ महोत्सव 15 जून तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन वर्षभर के विभिन्न उत्सव मनोरथ स्वरूप आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में पेयजल, शीतल व्यवस्था एवं सुगम दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है।

दशहरा मनोरथ के चरण सेवक अनुराग गर्ग (अन्नू भाई) एवं संतोष मित्तल (बल्लू भाई) रहे।

इस अवसर पर दीपक गर्ग, प्रभात गर्ग, केशव मित्तल, सागर शिवहरे, सचेंद्र शर्मा, आयुष उपाध्याय, राजेश धाकड़, सिद्धार्थ शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन