Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री अम्बे लक्ष्मी बाल विद्यालय : संवेदना संस्था द्वारा 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरण, वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण

आगरा। संवेदना संस्था द्वारा संचालित श्री अम्बे लक्ष्मी बाल विद्यालय, पालिका नगर, नवलगंज, नुनिहाई में शनिवार को प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के लगभग 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा विद्यालय परिसर में स्थापित नए वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नवीन गौतम एवं श्याम सुंदर अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद बच्चों के लिए आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सबसे बड़ा सेवा कार्य है।

नवीन गौतम ने कहा कि ऐसे विद्यालय समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार एवं संस्था संवेदना के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार का समन्वय ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है।

विद्यालय के अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल ने बताया कि विगत 11 वर्ष से संस्था लगातार बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। साथ ही विद्यालय में लगाए गए नए वाटर कूलर एवं द्वितीय तल के लोकार्पण से विद्यालय की सुविधाओं में और विस्तार हुआ।

इस अवसर पर महामंत्री मयंक अग्रवाल, कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), विकास वर्मा, मयंक जैन, अमित पाराशर, रिंकेश अग्रवाल, अंकुश गोयल, विकास वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन