Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

प्राचीन सीताराम मंदिर : गुप्त नवरात्र का श्रद्धापूर्ण समापन, पूर्णाहुति व कन्या पूजन के साथ मां पीतांबरा से विश्व कल्याण की प्रार्थना

Pragya News 24

Thu, Jul 23, 2026
Post views : 105

आगरा। प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में गुप्त नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय विशेष पूजन, रात्रि हवन एवं शक्ति साधना का समापन पूर्णाहुति, कन्या पूजन और भंडारे के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के वातावरण में सम्पन्न हुआ। अंतिम दिवस पर श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में पूर्णाहुति अर्पित कर मां पीतांबरा से सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं विश्व कल्याण की कामना की।

मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय ने कहा कि गुप्त नवरात्र आत्मशुद्धि, साधना और शक्ति उपासना का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक विधि-विधान से मां भगवती की आराधना, जप, हवन एवं साधना करने से साधकों को आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मबल तथा देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि पूर्णाहुति केवल यज्ञ का समापन नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और संकल्प की पूर्णता का प्रतीक है।

मनीष अग्रवाल ने बताया कि कन्या पूजन सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। कन्याओं में मां आदिशक्ति का स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पूजन के उपरांत कन्याओं को विधिवत भोजन कराकर दक्षिणा एवं उपहार भेंट किए गए।

समापन अवसर पर मंदिर परिसर में मां पीतांबरा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति में सहभागिता कर परिवार, समाज और विश्व के कल्याण की प्रार्थना की। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सुजाता अग्रवाल, वामिका, महिमा, अशोक गोयल, दीपक गोला, दीपक गुप्ता, शिप्रा, पंडित मुकेश शर्मा, ममता उपाध्याय, आयुष उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, हनी, बॉबी, विक्रम सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन