Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री प्रेमनिधि मंदिर : शिवरात्रि मनोरथ में शिवस्वरूप के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Pragya News 24

Sun, Jun 14, 2026
Post views : 99

आगरा। कटरा हाथी शाह, नाई की मंडी स्थित ऐतिहासिक श्री प्रेमनिधि मंदिर में चल रहे श्री पुरुषोत्तम (अधिक मास) मनोरथ महोत्सव के अंतर्गत शिवरात्रि मनोरथ उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर श्री श्याम बिहारी (श्री बड़े गोविन्द) जी महाराज का विशेष शिवस्वरूप श्रृंगार कर अलौकिक दर्शन कराए गए, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

मुख्य सेवाधिकारी हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्ग में भगवान शिव को प्रथम वैष्णव तथा भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त के रूप में सम्मानित किया जाता है। शिवरात्रि का उत्सव भगवान शिव की भक्ति एवं उनके माध्यम से श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने के भाव से मनाया जाता है। इसी कारण पुष्टिमार्गीय मंदिरों में इस दिन विशेष सेवा, श्रृंगार और उत्सव का आयोजन किया जाता है।

सेवाधिकारी सुनीत गोस्वामी ने बताया कि शिवरात्रि मनोरथ के अवसर पर ठाकुर जी को शिवस्वरूप में विशेष श्रृंगार धारण कराया गया। प्रभु के सम्मुख शिव महिमा से संबंधित सज्जा की गई तथा ग्रीष्म ऋतु के अनुरूप ठंडाई का विशेष भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के इस अद्भुत स्वरूप के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

मंदिर में देर रात तक भजन, कीर्तन एवं दर्शन का क्रम चलता रहा। महाआरती के समय मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय श्रीकृष्ण के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की गई।

शिवरात्रि मनोरथ के चरण सेवक राजेश धाकड़ रहे। इस अवसर पर कौशकी, राजकुमार, मोहित अग्रवाल, गोपालदास, राकेश, राजेंद्र, रानू, आशीष, रोहित, कपिल, सागर एवं यश सहित बड़ी संख्या में वैष्णव भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन