Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

कृष्ण नाम की अनहद गूंज में डूबा आगरा : अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका हरि कांता देवी दासी की कृष्ण धुनों पर झूमे श्रद्धालु, युवाओं ने पाया आत्मिक शांति का मार्ग

Pragya News 24

Mon, Apr 6, 2026
Post views : 210

आगरा। सिर्फ एक धुन कृष्ण धुन, सिर्फ एक नाम कृष्ण का नाम, हर ओर सिर्फ कृष्ण कृष्ण और कुछ भी ना इसके अलावा। जैसे ही धुन छिड़ी कृष्ण नाम की वैसे ही कदम अपने आप थिरकने लगे। मन एक सुकून भरी शांति में डूब गया और नेत्र भक्ति प्रेम से निर्झर बहने लगे....भक्ति, संगीत और आत्मिक आनंद का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब डिवोशन बियोंड बाउंड्रीज के अंतर्गत आगरा में पहली बार आयोजित अनहद भजन कॉन्सर्ट ने पूरे शहर को कृष्णमय कर दिया। राव कृष्ण पाल सिंह सभागार, खंदारी में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालु श्रीकृष्ण नाम की अनहद ध्वनि में लीन रहे।

द आगरा जैमिंग क्लब एवं इस्कॉन आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अनहद भजन कॉन्सर्ट में केन्या (अफ्रीका) से पधारीं भक्ति गायिका हरि कांता देवी दासी ने अपनी मधुर वाणी से कृष्ण भजनों और संकीर्तन की ऐसी रसधारा प्रवाहित की कि उपस्थित जनसमूह भावविभोर होकर झूम उठा। “हरे कृष्ण” की गूंज से पूरा सभागार भक्तिरस में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। दीप प्रज्वलन एचजी अरविंद स्वरूप दास, डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, डॉ रंजना बंसल, संजीव मित्तल, अशु मित्तल ने किया। इसके पश्चात जैसे ही गोविंद बोलो गोपाल बोलो, हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे जैसे भजन आरंभ हुए, वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का प्रमाण रही कि आज की पीढ़ी भी अपनी संस्कृति और भक्ति से गहराई से जुड़ना चाहती है।

हरि कांता देवी दासी ने अपने संदेश में कहा कि आज का समय बाहरी उपलब्धियों का नहीं, बल्कि आंतरिक जागरण का है। हम जितना बाहर की दुनिया को संवारने में लगे हैं, उतना ही अपने भीतर की शांति से दूर होते जा रहे हैं। श्रीकृष्ण भक्ति हमें अपने वास्तविक स्वरूप से जोड़ती है और यही हमारे जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भक्ति कोई बंधन नहीं, बल्कि एक ऐसी स्वतंत्रता है, जहाँ आत्मा को सच्चा आनंद मिलता है। जब हम “हरे कृष्ण” नाम का संकीर्तन करते हैं, तो वह केवल शब्द नहीं रहता, बल्कि हमारी चेतना को शुद्ध करने वाली दिव्य शक्ति बन जाता है।

कार्यक्रम के संयोजक अशु मित्तल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भक्ति के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करना और उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ना है। इस अनूठे भजन कॉन्सर्ट ने यह सिद्ध कर दिया कि भक्ति की कोई सीमा नहीं होती, यह हर दिल को छूती है और हर आत्मा को जोड़ती है।

द जैमिंग क्लब ऑफ आगरा की संस्थापक रिया अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग भक्ति के इस दिव्य अनुभव से जुड़ सकें। भजन कॉन्सर्ट की संगत में द जैमिंग क्लब ऑफ आगरा के पार्थ चौहान, प्रियांशु कृष्णा, अभिषेक शुक्ला शामिल रहे।

इस अवसर पर अदिति गौरांगी देवी दासी, नलिनी गोपिका दास, श्रीरिशा निम्माकायला, डॉ परिणीता बंसल मीनाक्षी मोहन तनुजा मांगलिक आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन