Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

उत्तर विधानसभा : उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास

Pragya News 24

Mon, Jul 27, 2026
Post views : 240

आगरा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की पहल पर विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। दयालबाग, कमला नगर, के.के. नगर, वजीरपुर तथा हलवाई की बगीची क्षेत्र में प्रस्तावित सड़कों का विधिवत शिलान्यास जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

दयालबाग क्षेत्र के जागेश्वर नगर गली संख्या 1, 2 एवं 3, कमला नगर स्थित कर्मयोगी में अमिता विहार कॉलोनी, के.के. नगर क्षेत्र की उमा कुंज कॉलोनी गली संख्या-2 तथा वजीरपुर क्षेत्र की लाडली गली में बनने वाली सड़कों का शिलान्यास दयालबाग मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर, बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र शाक्य तथा कैलाश मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। इसके अतिरिक्त हलवाई की बगीची स्थित श्रीनाथ जी मंदिर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास वरिष्ठ समाजसेवी शांति स्वरूप गोयल एवं गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष अमित बंसल ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, विक्रांत कुशवाह, गजेंद्र पिप्पल, संजय राय, भरत शर्मा, प्रेमदास चौधरी, ऋषभ गुप्ता, आरती शर्मा, पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह, मंडल महामंत्री साहूकार उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रीनाथ मंदिर कमेटी के एस.के. मेहरा, वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी, रमन अग्रवाल, हरिओम शुक्ला, मोहित अग्रवाल, मुकेश चंद मुखिया, संजय अग्रवाल, गौरव भाटिया, मुकेश अग्रवाल, भगवान अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।

स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन