Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ : भक्ति की गहराई और जीवन के संदेश, रासलीला व रुक्मणि विवाह ने दिया आत्मिक संतुलन का पाठ

आगरा। रासलीला केवल एक दिव्य नृत्य नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के शाश्वत मिलन का प्रतीक है। छठवे दिवस की कथा में रास की महिमा, एकादशी व्रत का महत्व, कृष्ण के मथुरा गमन और रुक्मणि हरण-विवाह जैसे पवित्र प्रसंगों ने भक्तों को भक्ति और प्रेम के वास्तविक अर्थ का अनुभव कराया।

कमला नगर स्थित भोले बाबा पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के छठवें दिवस शुक्रवार को कथा में व्यास आचार्य ब्रजकिशोर वशिष्ठ ‘भैया जी’ ने कथा का आरंभ रासलीला के दिव्य महत्व से किया। उन्होंने बताया कि रासलीला वह पवित्र अवस्था है जहाँ गोपियों की निस्वार्थ भक्ति और भगवान की अनुकंपा एकाकार होकर भक्ति की पराकाष्ठा को प्रकट करती है।

रासलीला के भावपूर्ण वर्णन के दौरान पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध रहे।
कथा के अगले प्रसंग में नंद बाबा द्वारा किए गए एकादशी व्रत का महत्व बताया गया। कथा व्यास ने समझाया कि एकादशी का व्रत मन, विचार और कर्म को पवित्र बनाने का माध्यम है। यह व्रत भक्त को संयम, साधना और भगवान पर निर्भरता सिखाता है। इसके पश्चात कथा व्यास ने भगवान कृष्ण के मथुरा गमन का प्रसंग सुनाया। गोकुल की रक्षा हेतु कृष्ण के इस निर्णय ने पांडाल में भावुकता और उत्साह दोनों ही भावों को जन्म दिया।

कथा का शिखर प्रसंग रुक्मणि हरण और विवाह रहा।
रुक्मणि के मंगल संदेश से लेकर कृष्ण का रथ लेकर कुंडिनपुर पहुँचना, रुक्मणि का हर ले आना और द्वारका में दिव्य विवाह। इन सबका वर्णन करते हुए पांडाल ‘जय श्री रुक्मणि-वल्लभाय नमः’ के जयकारों से गूँज उठा। कृष्ण-रुक्मणि विवाह के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वरूपों की आरती उतारी और मंगल ध्वनियों के बीच विवाह की बधाइयाँ दीं।

इस अवसर पर मुख्य यजमान कृष्ण मिश्र तथा दैनिक यजमान देवेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा और मुकेश अग्रवाल ने विधि-विधान से व्यास पूजन और आरती संपन्न की।

कार्यक्रम में मुख्य व्यवस्थापक योगेश जैसवाल, रवि अग्रवाल, योगेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, देवेंद्र सिंघल, लोकेश गर्ग, जीएस जैन, डॉ. संजय धवन, हिना छाबड़ा, राजकुमार गुप्ता, राधे बाबू, मनीष गुप्ता, पारुल जैसवाल, प्रियंका मिश्रा, यश्वी गोयल, राधा शर्मा, राजेश्वरी शर्मा, ममता गुप्ता, आशा मिश्रा, लक्ष्मी, माया, सुमन, प्रतुल, प्रीति गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन