Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार : सेवा, संवेदना और समर्पण का संगम, विशेष बच्चों के लिए लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Pragya News 24

Sun, Jul 12, 2026
Post views : 179

आगरा। सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश करते हुए श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा ने रे-ऑफ होम्योपैथिक वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से रविवार को बल्केश्वर स्थित श्री गणेश राम नागर सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रैमासिक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया। पिछले आठ वर्षों से निरंतर चल रहे इस सेवा अभियान के तहत शारीरिक एवं मानसिक रूप से विशेष बच्चों को निःशुल्क उपचार, चिकित्सकीय परामर्श और नई उम्मीद प्रदान की जा रही है। इस बार आयोजित शिविर में 300 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें तीन माह की निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर में मानसिक पक्षाघात, शारीरिक पक्षाघात, अनुवांशिक रोग, भेंगापन, अविकसित बच्चों, डीएमडी, व्यवहार संबंधी समस्याओं, अंधापन एवं बहरापन जैसी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परीक्षण किया। प्रत्येक बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

संस्था के अजय गोयल, श्याम सुंदर माहेश्वरी एवं पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि शिविर में डॉ. शिव शंकर मीतवार, डॉ. नितिन वर्मा, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. अंकित त्यागी, डॉ. ललित गोला, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. गौरव, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. शुभम, डॉ. श्रुति तथा डॉ. वसुंधरा सहित लगभग 80 सदस्यीय चिकित्सक दल ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा तीन माह की निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।

शिविर में आए सभी बच्चों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार द्वारा की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। इसी क्रम में अगला त्रैमासिक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर मनोज कुमार गर्ग, नीरज कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन