Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भारत विकास परिषद नवज्योति : सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं

Pragya News 24

Sun, Aug 9, 2026
Post views : 132

आगरा। सावन की रिमझिम फुहारों, मल्हारों और झूलों की पेंग के बीच भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा द्वारा द रमाना ग्रांड में भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक सावन के रंगों के साथ बॉलीवुड थीम का आकर्षक संगम आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। गीत-संगीत, नृत्य और उल्लास से सजे कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट वसंत गुप्ता, राष्ट्रीय अधिकारी भारत विकास परिषद, संस्थापक सतीश अग्रवाल ‘गुड्डन भाई’, प्रदीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, डॉ. अमित सिंघल एवं गौरव बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।

झूलों की पेंग के साथ गूंज उठीं सावन की मल्हारें
कार्यक्रम स्थल पर सावन के पारंपरिक झूलों की विशेष व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने झूलों का आनंद लेते हुए सावन की मल्हारों और लोक परंपराओं को जीवंत किया। वहीं बॉलीवुड थीम पर आधारित गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने आयोजन में आधुनिकता का रंग भर दिया। पूरे परिसर में गीत-संगीत, हंसी-ठिठोली और उत्साह का माहौल रहा। पारंपरिक सावन की उमंग को बॉलीवुड अंदाज के साथ प्रस्तुत कर मातृशक्ति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

संस्कृति और आधुनिकता के समन्वय का संदेश
शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल एवं सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि सावन भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा उल्लास का पर्व है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य मनोरंजन के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और पारंपरिक पर्वों से जोड़ना है।

कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल एवं महिला सहभागिता प्रभारी मंजू गुप्ता ने कहा कि सावन उत्सव महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और एक-दूसरे के साथ आत्मीयता से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। परंपरा और आधुनिकता के सुंदर समन्वय से आयोजित यह उत्सव सभी के लिए आनंद और उत्साह का अवसर बना।

मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ऋषिता सिंघल ने गणेश वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद श्वेता, नीतिका, शिवानी, रोमा, निधि, शिल्पी, रिचा, शिखा, मलिका एवं अंशिका ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

नवीन एवं दीया की युगल नृत्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा निधि, मंजू, रौनक, अनुपमा, कल्पना, शिल्पी, पारुल, हर्षिता, तन्वी, खुशबू एवं अविका की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सावन उत्सव में चार चांद लगा दिए।

प्रतिभागियों ने विभिन्न गीतों पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन की मस्ती, उमंग और उल्लास को जीवंत कर दिया। महिलाओं की प्रस्तुतियों में जहां भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी, वहीं बॉलीवुड थीम ने कार्यक्रम को आकर्षक और जीवंत बना दिया।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, एडवोकेट अनुराग भटनागर, मोहित अग्रवाल, नीरज जैन एवं शेखर अग्रवाल सहित सीमा गोयल, शशि अग्रवाल, नीलू जैन, नीता अग्रवाल, डॉ. जूही सिंघल, निधि बंसल, निधि अग्रवाल, डॉ. कल्पना अग्रवाल, रौनक गुप्ता, सोनिया अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल एवं सोनल भटनागर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन