Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: धनतेरस पर 6 आशाओं की मनी दीवाली, उत्कृष्ट कार्य के लिए कमिश्नर ने किया सम्मानित

Pragya News 24

Sat, Nov 11, 2023
Post views : 97

आगरा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी तथा जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाली एवं विगत 6 माह से सर्वाधिक मानदेय प्राप्त करने वाली 6 आशा बहनों को मंडलायुक्त सभागार में सम्मानित कर 01- 01 रेफ्रिजरेटर का उपहार प्रदान किया।

ब्लॉक सैयां के भरभूजा पुरा की आशा गुड़िया, ब्लॉक पिनाहट के जगतपुरा की प्रेमलता, छदामीपुरा की अविलेश देवी, जगतपुरा की पिंकी देवी ब्लॉक बिचपुरी के मिढ़ाकुर की अनीता, ब्लॉक फतेहाबाद के असेपुरा की आशा रेनू देवी ने विगत 06 माह से लगातार औसत 10 हजार रुपए से ज्यादा भुगतान प्राप्त किया था जो उनके उत्कृष्ट कार्य का परिचायक है। रेफ्रिजरेटर पाकर सभी आशा बहनों के चेहरे खिल उठे।

कई आशाओं ने बताया कि उनके के घरों में फ्रिज नहीं था। फ्रिज प्राप्त कर सभी ने मंडलायुक्त का आभार जताया। मंडलायुक्त ने सभी आशाओं को उत्कृष्ट कार्य करने को प्रेरित करते हुए कार्य को सदैव ईमानदारी से करने तथा अन्य आशाओं को भी प्रेरित करने की बात कही, सभी को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 संजीव वर्मन, डीपीएम कुलदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन