Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा ने की यमुना नदी के तटीय क्षेत्र में ड्रोन मैपिंग से सर्वे कराने की मांग

Pragya News 24

Tue, Sep 19, 2023
Post views : 169
Agra. यमुना नदी का शहरी भाग अत्यंत संकरा और जल प्रवाह को अवरुद्ध करने वाले अतिक्रमणों से भरा पड़ा हुआ है जिन्हे नियंत्रित कर सख्ती से हटवाये जाने की आवश्यकता है। यह कहना है सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का। सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के जनरल सेक्रेटरी अनिल शर्मा ने बताया कि सोसायटी के द्वारा यमुना तटीय क्षेत्रों में अतिक्रमणों पर्यावरण और भूगर्भ जल संरक्षण विरोधी गतिविधि मानकर प्रशासन को पत्र लिखकर चिंता जताई है। सिविल सोसायटी ऑफ आगरा का मानना है कि नदी के निचले बाढ़ विस्तार क्षेत्र मौजूदा व्यवस्था के अनुसार अतिक्रमण पूरी तरह से गैर कानूनी हैं और इनका हटाया जाना पर्यावरण और भूजल संरक्षण के दृष्टिगत यह बहुत ही आवश्यक एवं विधि सम्मत है। अतिक्रमण ही नहीं नदी तट को किसी भी रूप में घेरना एक जनविरोधी कृत्य है। इससे पानी का प्रवाह अवरुद्ध होता है। सामान्य मान्यता के अनुसार किसी भी नदी का ‘लो फ्लड’ लेवल उसका स्वाभाविक जल विस्तार क्षेत्र होता है और यह पर्यावरण अनुकूल भी माना जाता है। सिविल सोसायटी ऑफ आगरा ने कहा कि प्रशासन ने अतिक्रमणों को सूचीबद्ध किया हुआ है। इन पर श्वेत पत्र भी जारी किया हुआ है जिसे स्वयं प्रशासनिक एजेंसियों के द्वारा जुलाई 2023 में स्वीकार किया था। अब हमारी मांग है कि अतिक्रणों की इस सूची को अपडेट किया जाये और इसके सर्वे के लिये ड्रोन मैपिंग का उपयोग हो । प्रशासन को अतिक्रमण करने की मंशा रखने वालों को हतोत्साहित करने के लिए एक ऐसी कार्य योजना बनाना चाहिए जिससे कि अतिक्रमण करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लग सके। आगरा स्मार्ट सिटी तो है ही साथ ही यहां बडी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक भी आते रहते हैं। अत: पर्यटकों के आवागमन को सुविधाजनक और रुकावट रहित करने के लिये मार्ग बाधाओं के रूप में अतिक्रमणों को हटवाना चाहिये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन