Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

पीडी कैंसर केयर इंस्टीट्यूट : सहृदय फाउंडेशन द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं तीसरा निशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित

Pragya News 24

Sun, Feb 8, 2026
Post views : 191

आगरा। आवास विकास कॉलोनी स्थित पीडी कैंसर केयर इंस्टीट्यूट में सहृदय फाउंडेशन के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता शिविर एवं तीसरा निशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाइटिशियन रेणुका डांग, डॉ. वरुण के. अग्रवाल, संस्थापक विष्णु शर्मा, सेवानिवृत्त मेजर पूजा सिंह एवं संस्था की सचिव उमा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए डाइटिशियन रेणुका डांग ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए संतुलित आहार, जागरूक जीवनशैली और समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी जानकारी और सावधानी से पूरी तरह रोकी जा सकती है।

डॉ. वरुण के. अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों और बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एचपीवी संक्रमण इसका प्रमुख कारण है। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इसकी सभी खुराकें निर्धारित समय पर लेना जरूरी है। नियमित जांच और टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है।

सहृदय फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि संस्था निरंतर घुमंतु परिवारों के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसी क्रम में आयोजित इस तीसरे शिविर में घुमंतु परिवारों की 10 बच्चियों का निशुल्क एचपीवी टीकाकरण कराया गया। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, सुमित शर्मा, देव अग्रवाल, जितेंद्र पाराशर आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन