Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आगरा क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसियेशन : 50 वर्षों की गौरवगाथा का उत्सव, एक्मा ने किया स्वर्णिम स्थापना समारोह का आमंत्रण पत्र जारी

आगरा। आगरा क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसियेशन (एक्मा) अपनी गौरवपूर्ण 50 वर्ष की स्वर्णिम यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 3 अगस्त को भव्य स्वर्णिम स्थापना वर्ष समारोह आयोजित करेगा। समारोह के आमंत्रण पत्र का सोमवार को विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए इसे संस्था के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

एसोसियेशन के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि एक्मा पिछले पांच दशकों से कपड़ा व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक समस्याओं के समाधान, सामाजिक सरोकारों तथा व्यापारी एकता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था ने समय-समय पर व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि 3 अगस्त को सायं 5 बजे अग्रवन (भूतल), वाटर वर्क्स चौराहा में आयोजित समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं आगरा दक्षिण के विधायक योगेन्द्र उपाध्याय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में महापौर हेमलता दिवाकर, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल तथा विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल ने कहा कि संस्था की 50 वर्ष की यह स्वर्णिम यात्रा सभी सदस्यों, पूर्व पदाधिकारियों और व्यापारी समाज के सहयोग एवं विश्वास का परिणाम है। समारोह में संस्था की 50 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित स्मारिका ‘सुवर्णिका’ का भी विमोचन किया जाएगा, जो एक्मा की गौरवशाली यात्रा और भविष्य की नई दिशा का दस्तावेज होगी।

संस्था के मंत्री राजीव गुप्ता ने बताया कि समारोह के दौरान संस्थापक अशोक गोयल सहित वरिष्ठ सदस्यों एवं कपड़ा व्यापार से जुड़े उन प्रतिष्ठित व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके समर्पण, मार्गदर्शन और योगदान से एसोसियेशन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रही है। यह सम्मान उनके अमूल्य योगदान के प्रति संस्था की कृतज्ञता का प्रतीक होगा।

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष माधव प्रसाद अग्रवाल, मंत्री विष्णु जैन सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन