Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री हरि बोल सेवा समिति : चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा

Pragya News 24

Sat, Oct 24, 2026
Post views : 109

आगरा। चूड़ियों की खनक, डांडिया की थाप, सोलह शृंगार की छटा और करवा चौथ के उल्लास ने उत्सव की शाम को यादगार बना दिया। श्री हरि बोल सेवा समिति की ओर से प्रतापपुर चौराहा स्थित द रमाना ग्रांड में करवा चौथ एवं डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में पारंपरिक परिधानों और आकर्षक शृंगार में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों और आपसी मेल-मिलाप ने पूरे आयोजन को उत्सवी रंगों से सराबोर कर दिया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पराग जैन, राजेश गोयल और आदित्य राज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने अपने पारंपरिक अंदाज और आकर्षक परिधानों से सभी का मन मोह लिया। करवा चौथ की परंपराओं और उत्सवी उमंग के बीच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

फिल्मी गीतों पर थिरके कदम, डांडिया ने बढ़ाया उत्साह
डांडिया की लय पर थिरकते कदमों ने समारोह में खास रंग भर दिया। चूड़ियों की खनक और लोकगीतों की मधुर धुनों के बीच महिलाएं उत्साह से झूमती नजर आईं। ‘चांद छुपा बादल में’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘बोले चूड़ियां’ और ‘नगाड़ा संग ढोल बाजे’ जैसे लोकप्रिय गीतों ने माहौल को संगीतमय बना दिया।

हंसी-ठिठोली, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक उत्सवी अंदाज के संगम ने समारोह को यादगार बना दिया।

समिति पदाधिकारियों की रही सहभागिता
आयोजन में समिति के संस्थापक भोलेनाथ अग्रवाल, महामंत्री विक्की गर्ग, योगेश गुप्ता, महिला अध्यक्ष सीमा सिंघल, सपना अग्रवाल, प्रियंका वर्मा, नूपुर सिंघल, शिवानी, अनीता अग्रवाल, सोनम, सीमा, पूजा जैन, निर्मल और नीतू जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन