Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीकृष्ण लीला महोत्सव 2026 : चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

Pragya News 24

Sat, Oct 24, 2026
Post views : 85

आगरा। श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के आध्यात्मिक शुभारंभ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 13 नवंबर से आरंभ होने वाले महोत्सव से पूर्व रविवार, 25 अक्टूबर को यमुना मैया के चुनरी मनोरथ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बल्केश्वर से पार्वती घाट तक चुनरी मनोरथ यात्रा निकाली जाएगी। यमुना तट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, दुग्धाभिषेक और दीपदान कर मां यमुना को चुनरी अर्पित की जाएगी।

आयोजन की तैयारियों और रूपरेखा तय करने के लिए वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि यमुना मैया का चुनरी मनोरथ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि उनके प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का भावपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में मां यमुना को भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय और ब्रज संस्कृति की जीवनधारा माना गया है। चुनरी अर्पित कर श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, मंगलकामना और श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के निर्विघ्न आयोजन की प्रार्थना करेंगे। इस आयोजन से महोत्सव का आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होगा और श्रद्धालुओं को ब्रज की समृद्ध भक्ति परंपरा से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

बैंड-बाजों के साथ निकलेगी चुनरी मनोरथ यात्रा
मनीष अग्रवाल ने बताया कि रविवार को दोपहर तीन बजे बल्केश्वर स्थित गणेश राम नागर स्कूल से बैंड-बाजों और ढोल के साथ चुनरी मनोरथ यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा पार्वती घाट पहुंचेगी, जहां मार्ग में श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत करेंगे। घाट पर विधि-विधान से पूजन के बाद नाव के माध्यम से यमुना मैया को चुनरी अर्पित की जाएगी।

महंत अनंत उपाध्याय, पंडित मुकेश शर्मा और पंकज शास्त्री के मार्गदर्शन में श्रद्धालु यमुना मैया का पूजन-अर्चन करेंगे। इस दौरान यमुना मैया को दुग्ध की धार अर्पित की जाएगी और घाट पर दीपदान कर आराधना की जाएगी।

पारंपरिक परिधानों में शामिल होंगे श्रद्धालु
चुनरी मनोरथ उत्सव में समिति के सदस्य पीले और लाल वस्त्र धारण करेंगे, जबकि महिलाएं चुनरी की साड़ी पहनकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करेंगी।

बैठक में राजीव अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, केके अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, मनोज गोयल, शेखर गोयल, शंभू खंडेलवाल, विनीत सिंघल, पंडित मुकेश शर्मा, पंकज शास्त्री, मनोज गुप्ता, वीरेंद्र गोयल, जवाहरलाल सिंघल, अनूप गोयल, विष्णु अग्रवाल, संजय गर्ग, सतीश गौड़, अनंत उपाध्याय, अशोक कुमार गोयल, आदर्श नंदन गुप्त, लक्ष्मण शर्मा, विजय रोहतगी, हर्ष दत्त शर्मा, रमेश कुमार गुप्ता और गिर्राज बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन