Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में हुआ बिजनेस प्लान प्रतियोगिता का आयोजन

Pragya News 24

Sun, Nov 26, 2023
Post views : 134

• 12 टीमों के द्वारा दिया गया विभिन्न बिजनेस प्लान का प्रजेंटेशन
• छात्र छात्राओं में दिखाई दिया नये स्टार्टअप्स व बिजनेस शुरू करने के प्रति जुनून

आगरा। डॉ एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाणिज्य संकाय द्वारा बी.‌कॉम के छात्रों के लिए बिजनेस प्लान प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया, प्रत्येक टीम के द्वारा विभिन्न बिजनेस प्लान का प्रजेंटेशन दिया गया। छात्र छात्राओं में नौकरी करने की चाह से इतर नये स्टार्टअप्स व बिजनेस शुरू करने के प्रति जुनून दिखाई दिया। कई चरणों में प्रतियोगिता आयोजित हुई।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान - ‘‘वी फॉर यू’’ के लिए कनिष्का शर्मा, सिमरन अमूलानी और राज मखिजा को, द्वितीय स्थान - ‘‘ई-कॉमर्स वेबसाईट भारत बाजार’’ के लिए स्वर्णिम मंगल, शिवानी चौहान और तनीशा को तथा तृतीय स्थान - ‘‘बिजनेस कैप्सूल’’ के लिए आयुषी भार्गव, यशिका कोरजानी और स्नेहा सिंह ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ट्रॉफी और प्रमाण पत्र पाकर छात्र छात्राएं अत्यंत खुश नजर आये।

चेयरपर्सन ने किया उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित
संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब स्टूडेंट्स को जॉब मांगने वाला न बन कर जॉब देने वाला बनना है और संस्थान इसमें छात्रों की हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है।

इन्होंने दी शुभकामनाएं
डायरेक्टर अकादमिक डॉ विकांत शास्त्री ने छात्रों और प्रतियोगियों को सम्मानित करते हुए कहा कि संस्थान में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल इस दिशा में कार्य कर रही है। डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ अनूप कुमार गोयल ने सभी विजेताओं को अपनी शुभकामनाएँ प्रषित करते हुए इसी तरह आगे बढ़ने की सीख दी। विभागाध्यक्ष संदीप सक्सेना ने बताया कि संस्थान में समय समय पर इस प्रकार के कार्यकम आयोजित किए जाते है। जिससे छात्रों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। हेल्दी नारी प्रकल्प के फाउंन्डर अनुज राठौर ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।

संस्थान के मिडिया प्रभारी डॉ प्रवल प्रताप सिंह ने बताया कि वाणिज्य संकाय द्वारा यह गतिविधि प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। कार्यक्रम का समन्वय नेहा खंडेलवाल और मिलिन्द सक्सेना द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बी.कॉम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-प्रमोद कुशवाह

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन