Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भारत विकास परिषद् ‘अमृतम्’, आगरा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व बेला पर किया विशाल योग शिविर का आयोजन

Pragya News 24

Fri, Jun 20, 2025
Post views : 116

आगरा। भारत विकास परिषद् ‘अमृतम्’ द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डिफेंस एस्टेट स्थित सेंट्रल पार्क में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में योग प्रेमियों ने सहभागिता की। योग शिविर में योगाचार्य वीरेन्द्र आर्य (पतंजलि योग समिति, हरिद्वार शाखा, आगरा) ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विशेष आसनों एवं जीवनशैली सुधारने के उपाय बताए। योगाचार्य वीरेन्द्र आर्य ने बताया कि आज के समय में हृदय रोग, विशेषकर हार्ट अटैक जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि योग को जीवन में अपनाने से ऐसी स्थिति में सीपीआर की जरूरत ही न पड़े। उन्होंने सरल योग अभ्यास सिखाए जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक हों, जैसे प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि।

योगाचार्य वीरेन्द्र आर्य के सहयोगी हर्ष आर्य और शुभ आर्य द्वारा शीर्षासन, चक्रासन, सर्वांगासन, मयूरासन और सूर्य नमस्कार जैसे कठिन योगासनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसने सभी को प्रेरित किया।
प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का नहीं, आत्मिक और मानसिक संतुलन का भी माध्यम है।
भगवान दास बंसल ने कहा कि यदि हम प्रतिदिन केवल सूर्य नमस्कार को ही अपनी आदत बना लें, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।
सीए प्रमोद सिंह चौहान ने कहा कि योग को जीवन में अपनाएं, तन-मन को स्वस्थ बनाएं। अगली पीढ़ी को निरोग भारत दें।
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने कहा कि आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग एक जीवनरक्षक औषधि बन चुका है। यह न केवल शरीर को बल देता है, बल्कि मन और आत्मा को भी शांति देता है।

इस अवसर पर संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, नितेश अग्रवाल, अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता(रामभाई), सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, महिला सहभागिता रेखा अग्रवाल, कार्यक्रम के संयोजक राजेश बंसल, बृजेश बंसल, संदीप मित्तल, राकेश गोयन, अंकित बंसल और राज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। साथ ही सुदेश अग्रवाल, ज्योति मोहन जिंदल, संजीव गुप्ता, गौरव बिंदल, राजेंद्र अग्रवाल (खेरली) बृजमोहन रैपुरिया, पुरुषोत्तम दास, पवन बंसल, सुरेश अग्रवाल, नीरज मित्तल, रवि गोयल, सुधीर जैन, गौरव बिंदल, राजीव मंगल, रोहित बंसल, राहुल मित्तल, अभिषेक गोयल, सुनील बंसल, चिराग गोयल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, अंजू अग्रवाल, आशा गोयन, सपना बंसल, जूली बंसल, अनुभा बंसल, मनीष बंसल, आशी अग्रवाल, ज्योति मित्तल, मधु गोयल, संचिता बिंदल, याशिका अग्रवाल, अर्चना जैन आदि ने सहभागिता निभाई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन