Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम : विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलाएं, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

• नौ माह से पांच साल तक के 5.78 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक
• जनपद में 27 दिसंबर से 24 जनवरी तक चलेगा विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम

आगरा। जनपद में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रतौंधी, कुपोषण सहित अन्य बीमारियों से बचाने के लिए 27 दिसंबर से 24 जनवरी तक विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को छह-छह माह के अंतराल से विटामिन-ए की कुल नौ खुराक दी जाती हैं। इसकी कमी से बच्चों में नजर का कमजोर होना, रात्रि के समय कम दिखाई देना, अंधेपन का शिकार हो जाना, रूखी आंख, रूखी त्वचा और त्वचा से संबन्धित अन्य समस्या हो सकती है। इसकी कमी से बचपन में होने वाली दस्त और कुपोषण जैसी आम बीमारियां भी जानलेवा हो सकती हैं। इन सभी कमियों को पूरा करने के लिए बच्चों को विटामिन ए की खुराक देना बेहद आवश्यक है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि विटामिन-ए वसा में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान सभी अभिभावक अपने नौ माह से पांच साल तक की उम्र के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलाएं, जिससे कि वह पोषित रह सकें। उन्होंने बताया कि बच्चों में विटामिन-ए की कमी को दूर करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। विटामिन ए की खुराक बच्चों को कुपोषण, मिजल्स, डायरिया और रतौंधी से बचाती है। यह बच्चे के विकास में मददगार है। इसके सेवन से निमोनिया और डायरिया का खतरा कम हो जाता है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में नौ माह से पांच साल तक के 5.78 लाख बच्चों को प्रत्येक बुधवार व शनिवार को नियमित टीकाकरण के साथ विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। विटामिन ए की खुराक देने के लिए हर बच्चे के लिए अलग डिस्पोजेबल चम्मच का प्रयोग किया जाएगा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

Health

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन