Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सोमवती अमावस्या : भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर

Pragya News 24

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 175

आगरा। पुरुषोत्तम मास की पावन सोमवती अमावस्या के अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा भव्य नौका विहार उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालु देर तक बाबा श्याम के मनोहारी स्वरूप के दर्शन करते रहे।

इस अवसर पर श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार लाल एवं पीले पुष्पों से किया गया। स्वर्ण मुकुट, कुंडल तथा आकर्षक आभूषणों से सुसज्जित बाबा का दिव्य स्वरूप भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। नौका विहार की मनोरम झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी ने भाव-विभोर होकर बाबा के दर्शन किए।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि उत्सव में विभिन्न भक्त परिवारों द्वारा सेवाएं अर्पित की गईं। श्रृंगार सेवा श्री श्याम प्रेमी द्वारा, पोशाक सेवा शिव विजय अग्रवाल एवं बबली अग्रवाल द्वारा तथा इत्र सेवा प्रवीण कुमार द्वारा संपन्न की गई। वहीं राजभोग सेवा एवं संध्या भोग सेवा श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा अर्पित की गई।

नौका विहार उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में श्याम भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे और जय श्री श्याम के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमित गोयल, विपिन बंसल, विकास गोयल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान श्रद्धालु बाबा के अलौकिक स्वरूप और नौका विहार की छटा का आनंद लेते हुए देर तक दर्शन करते रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन