Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सर्व सहाय सेवा समिति का 12वां सामूहिक विवाह समारोह : 11 बेटियों का हुआ शुभ परिणय, स्नेह, संस्कार और सामाजिक एकता से सराबोर रहा आयोजन

Pragya News 24

Sun, Nov 16, 2025
Post views : 186

आगरा। सर्व सहाय सेवा समिति (रजि.) द्वारा लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को आयोजित 12वां निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह गरिमामयी और भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 11 बेटियों का विवाह समिति के सदस्यों और समाजसेवियों की उपस्थिति में पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। मंडप में गूंजते वैदिक मंत्र, नवदम्पत्तियों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं और समाज के सहयोग का रंग, इस पूरे आयोजन को अत्यंत विशेष बनाते रहे। सभी नवदंपत्तियों को गृहस्थी पूर्ण सामान भेट स्वरूप दिया गया। परिणय सूत्र की बेला पर श्री महंत योगेश पुरी, महंत कपिल नागर, गोपी गुरु, महंत निर्मल गिरी और संत बाबा प्रीतम सिंह ने वर वधु को शुभ आशीष दिया।

मुख्य अतिथि जितेंद्र चौहान ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कन्यादान एक अत्यंत पुण्य और मंगलकारी कार्य है। समिति द्वारा बेटियों के जीवन में खुशियों का यह सुंदर आरंभ करवाना समाज में सहयोग और संस्कारों की अनूठी मिसाल है।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह चौहान ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं नवदम्पत्तियों के लिए प्रेषित की।

समाजसेवी सुनील विकल ने कहा कि सभी समाज के लोग बेटियों के साथ हैं। संस्था के इस नेक कार्य के लिए हम सभी आगे भी सहयोग देते रहेंगे।

गौ सेवक रामनिवास गुप्ता ने कहा कि सर्व सहाय सेवा समिति जिस समर्पण और आत्मीयता से बेटियों के जीवन में नया अध्याय जोड़ती है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है।

महंत कपिल नागर ने कहा कि यह आयोजन मानवता की सच्ची भावना का प्रतीक है। समिति ने जिस सम्मान और गरिमा के साथ सभी जोड़ों का विवाह कराया, वह समाज के लिए एक आदर्श है।

समिति अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल (एड.), कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज 11 बेटियों के जीवन में एक नई, उज्ज्वल और सुखद शुरुआत का साक्षी बनने का सौभाग्य हम सबको मिला। सर्व सहाय सेवा समिति सदैव यह प्रयास करती है कि बेटियां हर कदम सम्मान, प्रेम और सुरक्षा के साथ आगे बढ़ें। समारोह का संचालन रमन अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर सीताराम अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, विजय बंसल, एचएस अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, रेलेश अग्रवाल, सीए आरके अग्रवाल, मनीष कुमार अग्रवाल ने उपस्थित होकर नवविवाहितों को शुभाशीष प्रदान किया। आयोजन की व्यवस्था नवीन गुप्ता, अंकित अग्रवाल, स्वेतांक अग्रवाल, आदर्श मैनी, अंकेश जैन, विकास गर्ग, श्याम कुमार सिंघल, पारूल अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, अंजली गर्ग, निधि अग्रवाल, रीता गुप्ता, पारूल गर्ग आदि ने संभाली।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

social news

social

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन